NZ vs SL ODI: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए कीवियों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं जो कि भारत में खेले जाने वाले आईपीएल (IPL 2023) के मद्देनजर किए गए हैं। न्यूजीलैंड ने इस सीरीज के लिए अपने कप्तान को बदल दिया है। श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टॉम लैथम को न्यूजीलैंड का कप्तान बनाया गया है।
केन विलियमसन समेत ये दिग्गज खिलाड़ी नहीं लेंगे भाग
श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी भाग नहीं लेंगे। इनमें सबसे बड़ा नाम टीम के कप्तान केन विलियमसन का है जो कि इंडियन प्रीमियर लीग की तैयारियों के लिए सीरीज के समय भारत में होंगे इसके लिए उन्हें टीम से रिलीज किया जा चुका है।
और पढ़िए – क्या WTC Final की तैयारियों में बाधा बनेगा IPL 2023? जानें कोच राहुल द्रविड़ का जवाब
विलियसमन के अलावा टिम साउथी और डेवोन कॉनवे को भी वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया है।न्यूजीलैंड क्रिकेट ने IPL को ध्यान में रखते हुए टेस्ट सीरीज के बाद उन्हें रिलीज करने का फैसला किया है। इन सभी के अलावा फिन एलेन, ग्लेन फिलिप्स और लॉकी फर्ग्यूसन पहले वनडे के बाद भारत की यात्रा के लिए टीम को छोड़ देंगे।न्यूजीलैंड दूसरे और तीसरे वनडे मैचों के लिए इन तीनों की जगह मार्क चैपमैन, हेनरी निकोल्स और अनकैप्ड बेन लिस्टर को टीम में शामिल करेगी।
वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम
टॉम लैथम (कप्तान), फिन एलेन, टॉम ब्लंडेल, चाड बोवेस, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स , ग्लेन फिलिप्स , हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर और विल यंग।
https://twitter.com/ICC/status/1635498685382422528
और पढ़िए – Virat Kohli ने कोच राहुल द्रविड़ के सवालों का दिया मजेदार जवाब, WTC Final को लेकर कही बड़ी बात, देखें वीडियो
NZ vs SL ODI Schedule: ये हैं सीरीज का शेड्यूल
NZ vs SL 1st ODI: 25 मार्च 2023
NZ vs SL 2nd ODI: 28 मार्च 2023
NZ vs SL 3rd ODI: 31 मार्च 2023
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines