हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

NZ vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को दी जगह

विज्ञापन
NZ vs SL Test

NZ vs SL: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 9 मार्च 2023 से होगी। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपने स्कवॉड का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड ने सिर्फ 13 खिलाड़ियों को शामिल किया है। इस टीम में शामिल सभी खिलाड़ी हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खत्म हुई सीरीज का हिस्सा रहे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टीम ने किया था शानदार प्रदर्शन

बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी। इस सीरीज के दूसरे मैच को रोमांचक तरीके से जीतकर कीवियों ने इसे 1-1 की बराबरी पर समाप्त किया था। इस सीरीज में न्यूजीलैंड की पूरी टीम ने शानदार खेल दिखाया था और इसी के चलते श्रीलंका के खिलाफ कोई बदलाव नहीं किया गया है। जैकब डफी, ईश सोढ़ी और काइल जैमीसन चोट के कारण टीम से बाहर हैं। पिछली सीरीज में भी वह टीम का हिस्सा नहीं थे।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम:

टिम साउथी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, ब्लेयर टिकनर, नील वैगनर, स्कॉट कुगलेइजन, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन और विल यंग।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की टेस्ट टीम:

दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), ओशदा फर्नांडो, कुसाल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, निरोशन डिकवेला, निशान मदुष्का, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो, मिलन रत्नायके

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola