NZ vs SL 2nd T20: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज खेला गया। न्यूजीलैंड के ओवल में खेले गए इस मैच में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका एडम मिल्ने ने निभाई जिन्होंने 5 विकेट झटके साथ ही अपनी तेज रफ्तार से कहर भी बरपाया।
एडम मिल्ने ने तोड़ा पथुम निसंका का बल्ला
न्यूजीलैंड के गेंदबाज एडम मिल्ने अपनी तेज गति के लिए हर तरफ जानें जाते हैं। इस मैच में भी श्रीलंका की पारी के पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद उन्होंने तेज रफ्तार से डाली। इस गेंद को बल्लेबाज पथुम निसंका ने डिफेंस करने की कोशिश की लेकिन गेंद जैसे ही उनके बल्ले पर लगी, बल्ला गेंद की रफ्तार को झेल नहीं पाया जिससे बल्ला टूट गया। यही नहीं बल्ला बुरी तरह से टूट गया जिसके कारण पथुम को अपनी आगे की पारी दूसरे बल्ले से शुरू करनी पड़ी थी। इसका वीडियो भी सामने आया है वहीं आईसीसी ने इसका फोटो ट्विटर पर शेयर किया है।
और पढ़िए – IPL 2023, CSK Vs RR: रहाणे को मौका देंगे धोनी? राजस्थान और चेन्नई की ये हो सकती है Playing XI
https://twitter.com/sparknzsport/status/1643425493042216961?s=20
एडम मिल्ने का धाकड़ प्रदर्शन
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में एडम मिल्ने को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड सौंपा गया। मिल्ने ने मैच में 4 ओवर में मात्र 26 रन देकर 5 विकेट झटके। ये उनका टी20 करियर का पहला पांच विकेट हॉल था। इसके साथ ही उनके टी20 करियर के 42 विकेट भी पूरे हो गए। मिल्ने ने 37 मैचों के करियर में एक बार 4 विकेट भी लिए है।
और पढ़िए – IPL 2023: मैच विनिंग इनिंग खेल मैदान से रोहित ने किया वाइफ को वीडियो कॉल, मनाया जीत का जश्न
https://twitter.com/sparknzsport/status/1643422506500636673?s=20
मैच का लेखा-जोखा
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 19 ओवर में सिर्फ 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। वहीं जवाब में सिर्फ 1 विकेट खोकर न्यूजीलैंड ने लक्ष्य को हासिल कर लिया। टिम सीफर्ट ने 43 गेंद में शानदार 79 रन की पारी खेली।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
21 secs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines