NZ vs SL 3rd T20: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच न्यूजीलैंड के ओवल में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। न्यूजीलैंड की जीत में टीम सेफर्ड और चाड बोवेस की अर्धशतकीय साझेदारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ये साझेदारी पहले ही ओवर में टूट जाती लेकिन श्रीलंकाई फील्डर ने आसान से कैच टपका दिया।
प्रमोद मधुशन ने छोड़ा आसान कैच
183 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से चाड बोवेस और टीम सेफर्ड ने पारी की शुरुआत की। वहीं श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी करने आए रजिथा ने शुरुआत की 4 गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाने दिए। वहीं पांचवी गेंद पर बेवोस ने एक मिसटाइम शॉट खेला और गेंद सीधे प्रमोद मधुशन के हाथों में चली गई। मधुशन ने पहले तो गेंद को लपक लिया लेकिन वह उनके हाथों में अचानक बाउंस होकर नीचे गिर गई इस प्रकार बेवोस को जीवनदान मिल गया। वहीं ओवर की अगली ही गेंद पर टीम सेफर्ड ने एक छक्का जड़ दिया।
और पढ़िए – CSK vs RR: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानिए कौन किस पर भारी
मैच का लेखा-जोखा
मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए।कुसल मेंडिस ने 73 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कुसल परेरा ने 33 रनों का योगदान दिया। बेन लिस्टर ने न्यूजीलैंड के लिए 2 विकेट झटके।जवाब में न्यूजीलैंड टिम सीफर्ट के 88 रन की धमाकेदार पारी की मदद से 6 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की तरफ से लाहिरू कुमारा ने 2 विकेट लिए।
New Zealand Playing 11: चाड बोवेस, टिम सीफर्ट, टॉम लैथम (c & wk), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, बेन लिस्टर
और पढ़िए – IPL 2023: इस मामले में MS धोनी से आगे निकले रोहित शर्मा, 19वीं बार जीता यह खिताब
Sri Lanka playing 11: पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (wk), कुसल परेरा, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (c), वानिन्दु हसरंगा, महेश थिक्षणा, प्रमोद मदुशन, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
18 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines