NZ vs SL 2nd Test: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को बुरी तरह से मात दे दी। इस मैच का आयोजन न्यूजीलैंड के बेसिन रिजर्व में किया जा रहा है। कीवियों की टीम शुरुआत से ही मेहमान टीम पर हावी रही और मैच एक पारी और 58 रनों से जीत लिया।
इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया। न्यूजीलैंड की धरती पर श्रीलंका का टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। टीम की यह मेजबान टीम के खिलाफ उसी के घर में 7वीं सीरीज हार है। न्यूजीलैंड की इस जीत में टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन और हैनरी निकोलस की शानदार पारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मैच का लेखा-जोखा
मैच की बात करें तो इसमें टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की तरफ से केन विलियमसन और हैनरी निकोलस ने दोहरा शतक जड़ा और स्कोर को 580 रनों तक ले गए जिसके बाद पारी घोषित कर दी गई।
580 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका की पहली पारी 164 रनों पर ही सिमट गई। जिसके बाद न्यूजीलैंड ने उन्हें फॉलोऑन दे दिया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने अंत तक लड़ाई लड़ी और 358 रन बनाए हालांकि फिर भी वे 58 रन पीछे रह गए और एक पारी से हार गए।
https://twitter.com/sparknzsport/status/1637691938798456832
न्यूजीलैंड प्लेइंग 11: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, डग ब्रेसवेल, टिम साउदी (c), मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर
श्रीलंका प्लेइंग 11: ओशदा फर्नांडो, दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजया डी सिल्वा, निशान मदुष्का (विकेटकीपर), कसुन राजिथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिता फर्नांडो
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
14 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
1 hr agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
10 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines