NZ vs SL: टीम इंडिया (Team India) के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब बढ़ गई हैं। न्यूजीलैंड और श्रीलंका (New Zealand vs Sri Lanka) के बीच चल रहे पहले टेस्ट में कल तक बेकफुट पर चल रही कीवी टीम ने शानदार पलटवार किया है, जिससे WTC के फाइनल में पहुंचने भारत की उम्मीदें अब बढ़ गई हैं।
कीवी टीम का पलटवार
श्रीलंका ने क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए 355 रन बना दिए, लेकिन जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के 200 रन के अंदर ही 6 विकेट गिर चुके थे, जिससे कीवी टीम पूरी तरह से बैकफुट पर थी। लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने शानदार पलटवार करते हुए 102 रनों की शतकीय पारी खेल न केवल अपनी टीम को संकट से निकाला बल्कि भारत को भी राहत पहुंचाई।
https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1634362872942952448?s=20
श्रीलंका के 3 विकेट गिरे
मिचेल की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 373 रनों का स्कोर बना लिया। जिससे न्यूजीलैंड ने श्रीलंका पर 18 रनों की बढ़त बना ली है। फिलहाल दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर श्रीलंका के 3 विकेट गिर चुके हैं। अभी दो दिन का खेल बाकि है, जबकि न्यूजीलैंड को चौथी पारी में बल्लेबाजी करनी होगी।
ड्रॉ होने पर इंडिया फाइनल में
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में अब दो दिन का खेल बचा है, जबकि अभी दोनों टीमों को अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करनी है। ऐसे में अगर यह मैच ड्रॉ होता है तो फिर टीम इंडिया आसानी से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि इंडिया अगर अहमदाबाद टेस्ट में जीत दर्ज करती तो फिर उसकी राह और भी आसान हो जाएगी। लेकिन जिस तरह से न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पलटवार किया है, उससे भारतीय टीम की राह आसान हो गई है।
इंडिया को करना होगा पलटवार
हालांकि इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे चौथे टेस्ट में इंडिया को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पलटवार करना होगा। क्योंकि कंगारू टीम ने पहली पारी में 480 रनों का बड़ा स्कोर बनाया है। हालांकि जवाब में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। भारत 150 से ज्यादा रन बना चुकी है, हालांकि कप्तान रोहित शर्मा 35 रन बनाकर आउट हो चुके हैं, लेकिन शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने मोर्चा संभाल लिया है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
41 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines