NZ vs SL 1st Test: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इस मैच में दूसरे दिन की शुरुआत न्यूजीलैंड के नाम रही और टीम ने लगातार चार विकेट लेकर श्रीलंका को ऑलआउट कर दिया। इस शानदार परफॉर्मेंस में जहां गेंदबाजों ने तो भूमिका निभाई ही साथ ही टीम के कप्तान केन विलियमसन ने मैदान पर एक शानदार कैच पकड़ा। जिसे हर कोई देखता रह गया।
केन विलियमसन ने पकड़ा शानदार कैच
क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे टेस्ट में पहले दिन 322 रन बनाने के बाद श्रीलंका की टीम ने दूसरे दिन की शुरुआत में ही धनंजय डी सिल्वा और डिकवाला का विकेट गंवा दिया। इन दोनों के विकेट के बाद गेंदबाज रजीथा ने पारी को संभालने की कोशिश की और 22 रन बनाए लेकिन अंत में वे भी मैट हैनरी के शिकार बन गए।
और पढ़िए – IND vs AUS: विराट कोहली ने बनाया ‘तिहरा शतक’, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय
दरअसल 82वें ओवर में गेंदबाजी करने आए हैनरी ने पहले रजीथा को परेशान किया वहीं बाद में गेंद की रफ्तार कम कर दी। जिसके चलते रजीथा के बल्ले से टकराकर गेंद हवा में चली गई। बॉल नो मेंस लैंड पर गिर ही रही थी कि अचानक कप्तान केन विलियमसन दौड़ते हुए आए और मैदान पर फिसलकर एक शानदार कैच पकड़ लिया।
और पढ़िए – IND vs AUS: ये हुई ना बात…144.2 की रफ्तार से आई गेंद, रोहित शर्मा ने तीसरी ही गेंद पर खोल दिया बल्ला, देखें वीडियो
New Zealand Playing 11: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउदी (c), मैट हेनरी, नील वैगनर, ब्लेयर टिकनर
Sri Lanka Playing 11: ओशदा फर्नांडो, दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजया डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), कसुन राजिथा, प्रभात जयसूर्या, असिता फर्नांडो, लाहिरू कुमारा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
17 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
21 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines