NZ vs SL: Kane Williamson ने मैदान पर फिसलकर पकड़ा शानदार कैच, बल्लेबाज भी रह गया हैरान, देखें वीडियो
Edited By Siddharth Sharma

NZ vs SL 1st Test Kane Williamson Rajitha
Edited By Siddharth Sharma

NZ vs SL 1st Test Kane Williamson Rajitha
NZ vs SL 1st Test: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इस मैच में दूसरे दिन की शुरुआत न्यूजीलैंड के नाम रही और टीम ने लगातार चार विकेट लेकर श्रीलंका को ऑलआउट कर दिया। इस शानदार परफॉर्मेंस में जहां गेंदबाजों ने तो भूमिका निभाई ही साथ ही टीम के कप्तान केन विलियमसन ने मैदान पर एक शानदार कैच पकड़ा। जिसे हर कोई देखता रह गया।
क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे टेस्ट में पहले दिन 322 रन बनाने के बाद श्रीलंका की टीम ने दूसरे दिन की शुरुआत में ही धनंजय डी सिल्वा और डिकवाला का विकेट गंवा दिया। इन दोनों के विकेट के बाद गेंदबाज रजीथा ने पारी को संभालने की कोशिश की और 22 रन बनाए लेकिन अंत में वे भी मैट हैनरी के शिकार बन गए।
दरअसल 82वें ओवर में गेंदबाजी करने आए हैनरी ने पहले रजीथा को परेशान किया वहीं बाद में गेंद की रफ्तार कम कर दी। जिसके चलते रजीथा के बल्ले से टकराकर गेंद हवा में चली गई। बॉल नो मेंस लैंड पर गिर ही रही थी कि अचानक कप्तान केन विलियमसन दौड़ते हुए आए और मैदान पर फिसलकर एक शानदार कैच पकड़ लिया।
Catch! Kane Williamson makes good ground to take the catch and Sri Lanka are eight down at Hagley Oval. Matt Henry with his third wicket. (Zolpidem) Follow play LIVE in NZ with @sparknzsport & @todayFM_nz 📲 #NZvSL pic.twitter.com/0B8VsNxsSz
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 9, 2023
New Zealand Playing 11: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउदी (c), मैट हेनरी, नील वैगनर, ब्लेयर टिकनर
Sri Lanka Playing 11: ओशदा फर्नांडो, दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजया डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), कसुन राजिथा, प्रभात जयसूर्या, असिता फर्नांडो, लाहिरू कुमारा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: