Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
NZ vs SL 1st Test: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। ये मैच काफी रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। इसमें 285 रनों का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 3 विकेट गंवा दिए हैं लेकिन टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं और कई शानदार शॉट्स खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन के लिए श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में पहली पारी कुछ खास नहीं रही। वे आसानी से एक रन बनाकर ही आउट हो गए थे। लेकिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वे जैसे ही आए तो खतरनाक फॉर्म में दिखे। विलियमसन ने 50 रन बना लिए हैं इसमें 6 चौके जड़ दिए हैं।
और पढ़िए – IND vs AUS 4th Test, Day 5 Live: भारतीय टीम को मिली पहली सफलता, अश्विन की गेंद पर कुहनेमन आउट
विलियसमन ने 34वें ओवर में गेंदबाजी करने आए पी.जयसूर्या की बॉल पर अटैक करने का सोचा। ओवर की पांचवी गेंद पर जैसे ही उन्हें स्ट्राइक मिली तो उन्होंने पहले एक शानदार चौका जड़ा। वहीं अगली गेंद पर भी वे आगे बढ़े और पैर को पीछे की ओर खींचकर एक शानदार चौका जड़ दिया। ये शॉट काफी बेहतरीन था और इसे हर कोई देखता ही रह गया।
A pair of Kane Williamson boundaries takes us to drinks at Hagley Oval. The score 89/2 🏏 #NZvSL pic.twitter.com/hXAPp0SJBq
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 13, 2023
मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 355 रन बनाए। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने डेरिल मिचेल के शतक के चलते 373 रन बनाए। वहीं तीसरे दिन के अंत तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 302 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 285 रन का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।