NZ vs SL 1st test: न्यूजीलैंड और श्रीलंका टीम के बीच पहला टेस्ट खेला जा रहा है। पहले बैटिंग करने वाली श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान एंजलो मैथ्यूज ने 47 रन बनाते ही इतिहास रच दिया है। वह श्रीलंका के लिए टेस्ट क्रिकेट में 7 हजार रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपने 101वें टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की है।
एंजलो मैथ्यूज ने 47 रनों की पारी खेल श्रीलंका के लिए टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दिग्गज क्रिकेटर रहे सनथ जयसूर्या को पछाड़ दिया। जयसूर्या के 6973 रन थे, मैथ्यूज के पास टेस्ट में 7 हजार रन हो गए हैं।
श्रीलंका के लिए टेस्ट में 7 हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने मैथ्यूज
श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी एंजलो मैथ्यूज अपने देश के लिए टेस्ट में 7 हजार रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। मैथ्यूज से पहले कुमार संगाकार और महेला जयवर्धन ने ये कारनाम कर चुके हैं। संगाकार ने सबसे ज्यादा 12400 रन बनाए हैं, जबकि जयवर्धन के ाम 11814 रन हैं।
श्रीलंका के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
कुमार संगाकारा, मैच 134, रन 12400
महेला जयवर्धने, मैच 149, रन 11814
एंजलो मैथ्यूज, मैच 101, रन 7000
सनथ जयसूर्या, मैच 110, रन 6973
अरविंद डी सिल्वा, मैच 93, रन 6361
और पढ़िए – और पढ़िए – IND vs AUS: ‘सही डिसिजन नहीं था…’, दिनेश कार्तिक ने रोहित शर्मा के फैसले पर उठाए सवाल
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट मैच का हाल
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला Christchurch में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 305 रन बना लिए हैं। एंजलो मैथ्यूज 47, दिमुथ करुणारत्ने 50, कुसल मेंडिस 87, दिनेश चांदीमल 39 रन बनाकर आउट हो गए हैं। क्रीज पर धनंजय डी सिल्वा 39 जबकि कसुन रजीथा 16 रन बनाकर नाबाद हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
2 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने गंवाया तीसरा विकेट, अभिषेक शर्मा भी हुए फेल
3 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
5 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
6 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
7 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines