'दुआ कबूल हुई'...PAK की जीत में इस मिस्ट्री गर्ल का क्या है योगदान? क्यूटनेस पर फिदा हुए Fans..देखें
Edited By Bhoopendra Rai

NZ vs PAK Pakistan won by 7 wkts mystery girl photo viral
Edited By Bhoopendra Rai

NZ vs PAK Pakistan won by 7 wkts mystery girl photo viral
NZ vs PAK: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान ने धमाकेदार एंट्री मारी है। बुधवार को सिडनी में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंद दिया। पाकिस्तान की जीत के लिए लाखों फैंस दुआ कर रहे रहे थे। मैच के दौरान पाकिस्तान की जीत की दुआ कर रही एक मिस्ट्री गर्ल की फोटो वायरल हो रही है।
https://twitter.com/RusselArnold69/status/1590317670414815238?s=20&t=GWzhBEYbVDQLkuHPg1ktaN7wBLtP-fylQgiWyp0amZ0
ट्विटर पर वायरल हो रही मिस्ट्री गर्ल की क्यूटनेस पर फैंस फिदा हो गए हैं। उसकी फोटो तेजी से शेयर हो रही है। एक ट्वीटर यूजर ने इस मिस्ट्री गर्ल की फोटो शेयर की है, जिसमें वह पाकिस्तान की जीत की दुआ करती दिख रही है। अब पाकिस्तान जब जीतकर फाइनल में पहुंच गई है तो इस पोस्ट पर कई यूजर कमेंट कर रहे हैं कि ‘आखिरकार आपकी दुआ कबूल हुई।’
https://twitter.com/anuragrawal7865/status/1590325784434348032
https://twitter.com/choudharyyshab/status/1590308692553256964?s=20&t=GWzhBEYbVDQLkuHPg1ktaN7wBLtP-fylQgiWyp0amZ0
पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। अब कल यानी 10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल होना है। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वह 13 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में फाइनल खेलेगी।
https://twitter.com/choudharyyshab/status/1590308692553256964?s=20&t=GWzhBEYbVDQLkuHPg1ktaN7wBLtP-fylQgiWyp0amZ0
टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 152 रन बनाए थे। इस टारगेट को पाकिस्तान ने 3 विकेट खोकर अंतिम ओवर में 5 गेंद बाकि रहते हासिल कर लिया। सिडनी में खेले गए पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान के लिए ओपनर बाबर आजम (53 रन) और मोहम्मद रिजवान (57 रन) ने ताबड़तोड़ बैटिंग की। दोनों ने 105 रन की ओपनिंग साझेदारी की और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था। अंत में मोहम्मद हारिस और शान मसूद ने जीत दिला दी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: