NZ vs PAK: न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं हो रहा. सलमान अली आगा की कप्तानी में पहले टीम ने टी20 सीरीज को 4-1 से गंवाया. फिर वनडे सीरीज में जब बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे स्टार खिलाड़ियों की वापसी हुई तो लगा कि यह टीम हार का सिलसिला खत्म करेगी, लेकिन हालत जस के तस रहे. 2 मार्च को हुए वनडे सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान को 84 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त मिली. इस हार के साथ उसने तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 2-0 से गंवा दी. पहला मैच न्यूजीलैंड ने 73 रनों से जीता था.
बाबर-रिजवान फुस!
हेमिलनटन के सेडन पार्क में खेले गए दूसरे मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे. पहले न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट पर 292 रन बनाए. इस टारगेट पीछा करने उतरे पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने 65 रनों पर 6 विकेट खो दिए. बाबर आजम ने 3 गेंदो पर 1 जबकि मोहम्मद रिजवान ने 27 गेंदों पर 5 रन बनाए. वो पूरी तरह रन बनाने के लिए जूझते दिखे और आखिरकार आउट हो गए.
7वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे फहीम
इसके बाद 7 वें नंबर पर उतरे बाएं हाथ के बॉलिंग ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने काफी दम लगाया. वो कीवियों के खिलाफ अकेले लड़ते रहे. उन्होंने बल्ले से 80 गेंदों पर 72 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके, क्योंकि दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे. नसीम शाह ने उनका थोड़ा बहुत साथ दिया, जिन्होंने 44 गेंदों पर 51 रन किए.
कौन हैं फहीम अशरफ?
फहीम अशरफ बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, जो तेज गेंदबाजी के साथ ठीक ठाक बैटिंग भी कर लेते हैं. जब पाकिस्तान का टॉप और मिडिल ऑर्डर बिखर गया तो उन्होंने क्रीज पर काफी वक्त बिताया. अपनी पारी में 80 गेंदों पर उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाकर 73 रन किए, हालांकि उन्हें बेन सियर्स ने कैच आउट कराया. यह खिलाड़ी 7 वें नंबर पर बैटिंग करने उतरा था. भले ही पाकिस्तान यह मैच हार गया हो, लेकिन फहीम ने इस पारी से सबका दिल जीत लिया.
कैसा है फहीम अशरफ का क्रिकेट करियर?
31 साल के फहीम अशरफ के क्रिकेट करियर की बात करें तो अब तक वो 17 टेस्ट में 687 रन बनाने के साथ ही 25 विकेट ले चुके हैं. 35 वनडे मैचों में 246 रन बनाने के साथ 27 शिकार कर चुके हैं. टी20 के 48 मैचों में उन्होंने 311 रन किए और 36 बल्लेबाजों को आउट किया.
ये भी पढ़ें: PAK vs NZ: कीवियों के खिलाफ पाकिस्तान का सरेंडर, पिछले 12 मैचों के आंकड़े देख शर्म से झुक जाएंगी आंखें
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
51 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines