---विज्ञापन---

वनडे विश्व कप का अनोखा रिकॉर्ड, नीदरलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम ने कर दिया बड़ा कारनामा

NZ vs NED: न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ पहली पारी में 322 रन बनाए थे। इस पारी में कीवी टीम के 6 बल्लेबाजों ने खास रिकॉर्ड बनाया।

World Cup 2023, NZ vs NED: वनडे विश्व कप का इतिहास काफी पुराना है साल 1975 में इसकी शुरुआत हुई थी। सबसे पहले वनडे विश्व कप की मेजबानी इंग्लैंड ने की थी। इस बार वनडे विश्व कप का 13वां संस्करण भारत में खेला जा रहा है। विश्व कप इतिहास में अभी तक टीमों और उनके खिलाड़ियों द्वारा बहुत से रिकॉर्ड बनाए जा चुकें है। बहुत से रिकॉर्ड ऐसे होते है जिनको लगभग दुनियाभर के क्रिकेट फैंस जानते हैं लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी हैं जिनके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होती है। हम आपकों ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

वनडे विश्व कप का यह वो रिकॉर्ड है जिसमें एक मैच के दौरान टीम के 6 खिलाड़ियों ने 30 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इस लिस्ट में पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीम शामिल हैं। न्यूजीलैंड ने कुल दूसरी बार ऐसा किया है। वहीं वनडे वर्ल्ड कप में कुल छठी बार यह कारनामा हुआ है। साल 2019 में पाकिस्तान ने ऐसा किया था। अब न्यूजीलैंड की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऐसा किया है।

---विज्ञापन---

वनडे वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा 30 प्लस स्कोर

  • 6 – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, 1987
  • 6 – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड, 2011
  • 6 – न्यूजीलैंड बनाम कनाडा, 2011
  • 6 – वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान, 2015
  • 6 – पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2019
  • 6 – न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड, 2023

यह भी पढ़ें:- IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर आतंकी धमकी! गुजरात पुलिस ने किए सुरक्षा के खास इंतजाम

---विज्ञापन---

पाकिस्तान की टीम ने दो बार किया यह कारनामा

वनडे विश्व कप के दौरान पाकिस्तान की टीम दो बार यह कारनामा कर चुकी है जब उसके 6 खिलाड़ियों ने एक मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए 30 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। सबसे पहले पाकिस्तान ने साल 1987 के विश्व के दौरान ये कारनामा करके दिखाया था। 1987 में पाकिस्तान की टीम के 6 खिलाड़ियों ने श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 30-30 का स्कोर बनाया था। इस मैच में रमीज रजा 32, मनसूर अख्तर 33, वसीम अकरम 39, इजाज अहमद 30 और इमरान खान ने 39 रन बनाए थे। इसके बाद पाक टीम ने साल 2019 के विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये कारनामा दूसरी बार करके दिखाया। इस मैच में पाक की तरफ से इमाम-उल-हक 53, बाबर आजम 30, मोहम्मद हफीज 46, सरफराज 40, हसन अली 32 और वाहाब रियाज ने 45 रनों की पारी खेली थी।

First published on: Oct 09, 2023 08:52 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola