ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का छठवां मुकाबला सोमवार को न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच हैदराबाद में खेला गया। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम 99 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कमायाब रही। न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 323 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम 46.3 ओवर में 223 रन पर ही ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए कॉलिन एकरमैन ने 69 रन की उम्दा अर्द्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वह भी अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे।
223 रन पर ढेर हो गई नीदरलैंड:
लक्ष्य का पीछा करते हुए कॉलिन एकरमैन को छोड़ दें तो नीदरलैंड के अन्य बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों के सामने जूझते हुए ही नजर आए। टीम के लिए सर्वोच्च स्कोरर एकरमैन रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 69 रन की सर्वाधिक अर्द्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 27 गेंद मे 30 रन बनाने में कामयाब रहे। टीम के तीसरे सर्वोच्च स्कोरर सायब्रैंड एंगेलब्रेख्त रहे। वह सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंद में 29 रन का योगदान देने में कामयाब रहे।
यह भी पढ़ें- एक ही दिल है राशिद भाई कितनी बार जीतोगे, अफगान स्टार ने किया कुछ ऐसा, अब दुनिया कर रही सलाम
मिचेल सेंटनर ने चटकाए पांच विकेट:
न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल सेंटनर रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए 10 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 59 रन खर्च कर सर्वाधिक पांच सफलता प्राप्त की। उनके अलावा मैट हेनरी तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहे। इन दोनों गेंदबाजों के अलावा रचिन रवींद्र को एक सफलता हाथ लगी।
न्यूजीलैंड ने बनाए थे 322 रन:
इससे पहले हैदराबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित ओवरों मे सात विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाने में कामयाब हुई थी। टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए विल यंग जबर्दस्त लय में नजर आए थे। उन्होंने टीम के लिए 80 गेंद में 70 रन की सर्वाधिक अर्द्धशतकीय पारी खेली। वहीं तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए रचिन रवींद्र (51) भी अर्द्धशतक लगाने में कामयाब हुए थे।
मीकरेन, मर्व और आर्यन दत्त ने चटकाए दो-दो विकेट:
नीदरलैंड क्रिकेट टीम के लिए वैन डर मर्व, पॉल वेन मीकरेन और आर्यन दत्त क्रमशः दो-दो विकेट चटकने में कामयाब रहे. इनके अलावा बास डि लीड एक विकेट चटकाया।
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
20 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
38 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines