ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का छठवां मुकाबला नौ अक्टूबर को न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच हैदराबाद में खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाने में कामयाब हुई है. नीदरलैंड को यह मुकाबला अगर अपने नाम करना है तो उसे अब 50 ओवरों में 323 रन बनाने होंगे।
विल यंग रहे सर्वोच्च स्कोरर:
नीदरलैंड के खिलाफ जारी मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए सर्वोच्च स्कोरर सलामी बल्लेबाज विल यंग रहे. यंग ने पारी का आगाज करते हुए कुल 80 गेंदों का सामना किया। इस बीच वह 87. 50 की स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके एवं दो बेहतरीन छक्के निकले। वह कीवी टीम के लिए दूसरे बल्लेबाज के रूप में 27वें ओवर में 144 रन के कुल योग पर आउट हुए.
यह भी पढ़ें- IND Vs AFG: रविचंद्रन अश्विन का दूसरे मैच से कटेगा पत्ता! वजह बन रही है अरुण जेटली स्टेडियम
रचिन रविंद्र ने फिर जमाया रंग:
वर्ल्ड कप में अभ्यास मुकाबलों से रचिन रविंद्र जबर्दस्त लय में नजर आ रहे हैं. उन्होंने पहले अभ्यास मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 97 रन की पारी खेली। इसके बाद जब मुख्य मुकाबले शुरू हुए तो श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 123 रन बनाने में कामयाब रहे. वहीं अब उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ भी उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अर्द्धशतक लगाया है.
रचिन रविंद्र ने टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 51 गेंदों का सामना किया। इस बीच 100 की स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके एवं एक छक्का निकला।
मीकरेन, मर्व और आर्यन दत्त ने बटोरे दो-दो विकेट:
नीदरलैंड क्रिकेट टीम के लिए वैन डर मर्व, पॉल वेन मीकरेन और आर्यन दत्त क्रमशः दो-दो विकेट चटकने में कामयाब रहे. इनके अलावा बास डि लीड ने एक सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे.
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
1 min agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
30 mins agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
48 mins agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
55 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
1 hr agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
4 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines