नई दिल्ली: जहां एक ओर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट में रोमांचक मोड़ सामने आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के बीच मुकाबला रोचक होता जा रहा है। न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन स्टुअर्ट ब्रॉड की खतरनाक गेंदबाजी ने कहर बरपा दिया। ब्रॉड ने तीसरे दिन कीवी टीम के बल्लेबाजों के होश उड़ाते हुए 10 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए। खास बात यह है कि उन्होंने चारों बल्लेबाजों को बोल्ड मारकर आउट किया। कीवी बल्लेबाज टॉम बंडल को तो उन्होंने इतनी खतरनाक इनस्विंगर पर बोल्ड किया कि विकेटकीपर बस पोज मारते रह गए।
गोली की रफ्तार से अंदर घुसी इनस्विंगर
ये नजारा 14वें ओवर में देखने को मिला। बंडल संकट में चल रही कीवी टीम को बचाने की जद्दोजहद में जुटे थे। वे 9 गेंदों में 1 रन बनाकर खेल रहे थे। इतने में ब्रॉड ओवर द विकेट गेंद डालने आए और दूसरी ही गेंद इतनी खतरनाक इनस्विंगर डाली कि जैसे ही बॉल ने टप्पा खाया, ये गोली की रफ्तार से अंदर घुसी और गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। पहली ईनिंग में सेंचुरी ठोक 138 रन बनाने वाले बंडल दूसरी पारी में ब्रॉड का शिकार बने और महज 1 रन पर पवेलियन लौट गए।
और पढ़िए – Women’s T20 World Cup: रेणुका सिंह ने रचा इतिहास, 5 विकेट चटकाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड
कीवी टीम को 331 रनों की दरकार
मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 394 रनों का लक्ष्य दिया है। स्टंप तक कीवी टीम के 5 विकेट 63 रन पर गिर चुके हैं। अब उसे जीत के लिए अगले दो दिनों में 331 रन बनाने हैं। यूं तो इंग्लिश गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज पानी मांग रहे हैं, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है, तो ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड की टीम अगले दो दिनों में 5 विकेटों के साथ 331 रन बनाने में कामयाब होती है या नहीं। चौथे दिन माइकल ब्रेसवेल 25 और डेरिल मिशेल 13 रनों के साथ मैदान में उतरेंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
34 mins agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
49 mins agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
1 hr agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
1 hr agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines