NZ vs ENG 2nd Test: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच वेलिंगटन में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच अब सामाप्त हो गया है। इस मैच को न्यूजीलैंड ने रोमांचक तरीके से मात्र 1 रन से जीत लिया है। मैच में एक समय लग रहा था कि इंग्लैंड आसानी से जीत हासिल कर लेगी लेकिन टीम साउदी की टीम ने हार नहीं मानी और इस मैच को फॉलो ऑन के बाद भी जीत लिया।

न्यूजीलैंड की टीम ने फॉलो ऑन के बाद की वापसी

मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 435 रनों की विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाना शुरू कर दिए और मात्र 209 रनों पर ऑलआउट हो गई जिसके बाद इंग्लैंड ने कीवि टीम को फॉलो ऑन दे दिया और मैच को जल्द समाप्त करने का सोचा लेकिन उनके इरादों पर केन विलियमसन ने पानी फेर दिया और 132 रनों की पारी खेल इंग्लैंड की टीम के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 256 रनों का लक्ष्य रखा। जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम मात्र एक रन से हार गई।

न्यूजीलैंड की टीम ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड

इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड की टीम ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। न्यूजीलैंड टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक रन से मैच जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है। ससे पहले  वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1993 में संघर्षपूर्ण मुकाबले में बाजी मारी थी। हालांकि ये मैच फॉलो-ऑन तक नहीं गया था।

वहीं फॉलो-ऑन के बाद मैच जीतने वाली न्यूजीलैंड चौथी टीम बन गई है। इसी के साथ ही न्यूजीलैंड ने फॉलो-ऑन के बाद सबसे कम अंतर के साथ जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

फॉलो- ऑन के बाद मैच जीतने वाली टीमें

1. इंग्लैंड – VS ऑस्ट्रेलिया- 1984

2. इंग्लैंड – VS ऑस्ट्रेलिया – 1981

3. भारत- VS ऑस्ट्रेलिया – 2001

4. न्यूजीलैंड VS इंग्लैंड – 2023

https://twitter.com/cricketcomau/status/1630417029382676482

New Zealand Playing 11: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, नील वैगनर

England Playing 11: ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ