NZ vs ENG: खड़े-खड़े शॉट मारने जा रहे थे Joe Root, गेंदबाज ने दिखाई चालाकी और हो गया खेल, देखें वीडियो

NZ vs ENG 2nd Test Joe Root Neil Wagner

NZ vs ENG 2nd Test Joe Root Neil Wagner

NZ vs ENG 2nd Test: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज आखिरी दिन है। मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है और फिलहाल काफी रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। मैच में जीत के लिए दूसरी पारी में इंग्लैंड को 258 रन चाहिए थे जिसका पीछा करते हुए टीम ने अच्छी शुरुआत की हालांकि बाद में विकेट गंवाना शुरू कर दिए। जिसके बाद जो रूट ने शानदार पारी खेली और टीम को जीत की ओर ले गए। रूट इस मैच में अपना दूसरा शतक जड़ने ही वाले थे कि अचानक निल वेगनर ने उन्हें बेहतरीन गेंद डालकर फंसा दिया और उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया।

शॉट मारने जा रहे थे रूट, वेगनर ने डाली धीमी गेंद

दरअसल दूसरी पारी की शुरुआत में ही इंग्लैंड ने लगातार तीन विकेट गंवा दिए जिसके बाद जो रूट क्रीज पर उतरे। हालांकि उनके आते ही टीम को दो और झटके लगे और स्कोर 80-5 हो गया। इसके बाद रूट ने हार नहीं मानी और लगातार शॉट्स खेलते हुए 95 रन बनाए। वे टीम को जीत दिलाने ही वाले थे कि अचानक 59वें ओवर में निल वेगनर गेंदबाजी करने आए। वेगनर ने आते ही पहली ही गेंद धीमे डाली। इस पर जो रूट शॉट मारने का मन बनाए हुए थे लेकिन वे इसकी रफ्तार को भांप नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और सीधे 30 यार्ड सर्कल में खड़े फील्डर के हाथों में चली गई। इस प्रकार जो रूट की शानदार पारी समाप्त हो गई।

https://twitter.com/btsportcricket/status/1630382739722493952

New Zealand Playing 11: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, नील वैगनर

England Playing 11: ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ