NZ vs ENG: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच में दूसरे दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में है। इंग्लैंड को इस स्थिति में ले जाने में टीम के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। एंडरसन ने इस मैच में न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ियों को आउट कर दिया है और इसके साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है जिसे तोड़ने हर किसी के लिए मुश्किल है। उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन को पीछे छोड़ दिया है।
जेम्स एंडरसन ने रच दिया इतिहास
इंग्लैंड के धाकड़ गेंदबाज जेम्स एंडरसन इन दिनों खतरनाक फॉर्म में हैं और लगातार कई बड़े रिकॉर्ज तोड़ रहे हैं। वे हाल ही में दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज बने थे। इस मैच में एक विकेट लेते ही उन्होंने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में मुथैया मुरलीधरन को पीछे छोड़ दिया है। एंडरसन अपने टेस्ट करियर में अब तक दूसरी पारी में 231 विकेट झटक चुके हैं। वहीं, मुरलीधरन ने दूसरी पारी में 228 विकेट लिए। हालांकि, पहली और तीसरी पारी में सबसे ज्यादा शिकार का रिकॉर्ड अब भी मुरलीधरन के नाम ही है। मुरलीधरन ने पहली पारी में 230 और तीसरी पारी में 236 विकेट चटकाए।
और पढ़िए –ENG vs NZ: जो रूट हुए Harry Brook के फैन, ताबड़तोड़ बैटिंग पर कही बड़ी बात
इंग्लैंड से 297 रन पीछे न्यूजीलैंड
इस मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 435 रनों पर अपनी पारी घोषित की। न्यूजीलैंड पहली पारी में 138 रन पर सात विकेट गवां चुकी है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टॉम बोलेंड 25 और कप्तान टिम साउथी 23 रन बनाकर नाबाद हैं। जबकि न्यूजीलैंड की टीम अभी इंग्लैंड से 297 रन पीछे है, जिसे हासिल करना फिलहाल न्यूजीलैंड के लिए आसान नजर नहीं आ रहा है।
New Zealand Playing 11: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, नील वैगनर
England Playing 11: ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
28 mins agoसिर्फ 3 मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर, अश्विन ने किया बड़ा दावा
52 mins agoटीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, ईशान किशन ने शुरू किया अभ्यास
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
1 hr agoप्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो ODI सीरीज में कौन लेगा जगह? ये 3 हैं दावेदार
1 hr agoईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा
1 hr agoऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
4 hrs agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
5 hrs agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines