NZ vs ENG: न्यूजीलैंड के खिलाफ हैरी ब्रूक ने 81 गेंद में 89 रनों की एक शानदार पारी खेली। टेस्ट फॉर्मेट में वनडे की स्टाइल में बल्लेबाजी करने वाले इस बल्लेबाज ने अपनी इस पारी में कीवी टीम के खिलाफ एक ही दिशा में 2 शानदार चौके लगाए हैं। इन शॉट्स को देखने पर लगता है कि ये कॉपी-पेस्ट चौके हैं यानिए दोनों शॉट्स एक समान।
दरअसल, न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। आज इस मैच का पहला दिन है। जिसमें कीवी टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है। इंग्लैंड ने 54 ओवर का खेल होने तक 6 विकेट खोकर 298 रन बना लिए हैं।
हैरी ब्रूक ने बनाए 89 रन
इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने अपने करियर का चौथा टेस्ट शतक लगाने से महज 11 रन से चूक गए हैं। उन्हें Neil Wagner ने क्लीन बोल्ड किया है। ब्रूक ने 81 गेंद में 89 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 1 छक्का भी ठोका।
और पढ़िए – Joe Root ने नीचे झुककर Suryakumar Yadav की तरह खेला शॉट, गेंदबाज रह गया हैरान, देखें वीडियो
https://twitter.com/RiserTweex/status/1626086185927069696?s=20&t=peC-w1gAn6WmEntg0ZFkOA
हैरी ब्रूक का टेस्ट करियर
इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक के टेस्ट ऑंकड़े बेहद शानदार हैं। उन्होंने 5 मैचों की 7 पारियों में 369 रन बनाए हैं। वह 3 शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका बैटिंग एवरेज 81.29 और हाई स्कोर 153 है।
और पढ़िए – हवा में उछलकर शॉट मारने जा रहे थे Ben Stokes, लेथम ने लपक लिया शानदार कैच, देखें वीडियो
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, स्कॉट कुगलेइजन, टिम साउदी (कप्तान), नील वैगनर, ब्लेयर टिकनर
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
बेन डकेट, ज़क क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines