NZ vs ENG: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट रोमांचक रहा। इस मुकाबले में कीवी टीम ने 1 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी हैरी ब्रूक के नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।
मुकाबले के आखिरी दिन हैरी ब्रूक बिना गेंद खेले आउट हो गए और डायमंड डक का शिकार हुए। वह इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जो डायमंड डक का शिकार हुए हैं। ब्रूक से पहले साल 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मोंटी पनेसर बिना कोई गेंद खेले रन आउट होकर पवेलियन लौटे थे। तब पनेसर के नाम डायमंड डक का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ था।
15 साल बाद हैरी ब्रूक के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड
2008 में मोंटी पनेसर के बाद 15 साल बाद 2023 में हैरी ब्रूक के नाम डायमंड डक का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ हुआ है। डायमंड डक तब होता है जब ऐसे बल्लेबाज जो बिना गेंद खेले आउट होकर मैदान से बाहर चले जाते हैं, उनको डायमंड का शिकार बल्लेबाज कहा जाता है।
और पढ़िए – ब्लंडेल ने कूदकर पकड़ा James Anderson का कैच, न्यूजीलैंड ने 1 रन से जीता रोमांचक मैच, देखें वीडियो
https://twitter.com/Rise_Cricket/status/1630372137990230017?s=20
क्रिकेट में किसे कहते हैं डायमंड डक होना
जब भी कोई खिलाड़ी बिना बॉल खेले आउट होता है तो उसे क्रिकेट में डायमंड डक कहा जाता है। आपने भी देखा होगा कि दूसरे छोर पर खड़ा रहने वाला बैटर कई बार बिना बॉल खेले रनआउट होकर पवेलियन लौट जाता है। इसे डायमंड डक कहते हैं, जबकि अगर बल्लेबाज पहली गेंद का सामना कर रहा हो, लेकिन गेंद वाइड हो जाए और विकेटकीपर उसे स्टंप आउट कर दे तो यह भी डायमंड डक की श्रेणी में आता है।
न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच स्कोर कार्ड
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया था। जिसमें इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 435/8 के स्कोर पर घोषित की थी। जवाब में कीवी टीम की पहली पारी 209 रन पर समिट गई। फिर उसे फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
और पढ़िए – खड़े-खड़े शॉट मारने जा रहे थे Joe Root, गेंदबाज ने दिखाई चालाकी और हो गया खेल, देखें वीडियो
https://twitter.com/CricFever_/status/1630458898229645312?s=20
फॉलोआन खेलते हुए न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में मजबूत वापसी की और 483 रन पर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड को यह मैच जीतने के लिए 258 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 256 रन पर ऑलआउट हो गई और 1 रन से मैच हार गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
6 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
6 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
6 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
7 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
8 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
8 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
9 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines