NZ vs AFG, World Cup 2023: न्यूजीलैंड की टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली है। टूर्नामेंट के 16वें मुकाबले में कीवी टीम ने अफगानिस्तान को 149 रनों से रौंदा है। इस जीत के साथ एक बार फिर यह टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन पर आ गई है। इस मैच में पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 288 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 139 रनों पर सिमट गई। अफगानिस्तान ने पिछले मैच में विश्व चैंपियन इंग्लैंड को हराया था लेकिन इस मैच में अफगान टीम का जादू नहीं चल पाया।
इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर और लॉकी फर्ग्युसन ने शानदार गेंदबाजी की। दोनों ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट अपने नाम किए। वहीं मैट हेनरी और रचिन रविंद्र को 1-1 सफलता मिली। अफगानिस्तान की तरफ से रहमन शाह ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी 30 तक भी नहीं पहुंच पाया। अफगानिस्तान की टीम की चौथे मैच में यह तीसरी हार रही। इसी के साथ टीम पाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर लुढ़क गई है।
यह भी पढ़ें:- ‘Catch Of The Tournament?’ न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, Video देख आप भी कहेंगे वाह क्या बात है
यंग, लैथम और फिलिप्स ने कीवी टीम को संभाला
न्यूजीलैंड के लिए इस पारी में ओपनर विल यंग ने 54, कप्तान टॉम लैथम ने 68 और ताबड़तोड़ बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने 71 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर भी 110 रन पर चार विकेट था। इसके बाद फिलिप्स और लैथम ने 144 रनों की साझेदारी कर डाली। अफगानिस्तान के लिए आज स्पिन जोड़ी मुजीब और राशिद का खास जलवा नहीं चला। दोनों एक-एक विकेट ही ले पाए। इस तरह कीवी टीम ने अफगानिस्तान को 289 रनों का लक्ष्य दिया।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: घातक खिलाड़ी की होने वाली है वर्ल्ड कप में एंट्री, हेड कोच का बड़ा बयान
भारत के अलावा अब न्यूजीलैंड ही ऐसी टीम बची है जो अभी तक अजेय है। भारतीय टीम ने अपने शुरुआती तीनों मैच जीते हैं तो न्यूजीलैंड ने पहले चार मैच जीत लिए हैं। टीम इंडिया अगर गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करती है तो एक बार फिर से पहला स्थान कब्जा सकती है। न्यूजीलैंड हालांकि, कप्तान केने विलियमसन के बिना उतरी थी जिनका अंगूठा पिछले मैच में फ्रैक्चर हो गया था। पर इस टीम ने अभी तक अपनी जीत का सिलसिला नहीं थमने दिया है।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines