ODI World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में 3 टीमें क्वालीफाई कर चुकी है। सेमीफाइनल के लिए एक जगह अभी भी खाली है। इस एक स्थान के लिए 3 टीमें रेस में लगी हुई है, जिसमें न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान है। इन तीनों में से जो भी टीम अगला मुकाबला जितेगी, सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीद बढ़ जाएगी। क्या आपने ये सोचा है कि अगर तीनों ही टीमें अपना अगला मुकाबला हार जाती है, तो सेमीफाइनल में कौन प्रवेश करेगी। चलिए बताते हैं क्या कहता है सेमीफाइनल का समीकरण।
नेट रन रेट करेगा खेल
न्यूजीलैंड का अगला मुकाबला आज यानी 9 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ होने वाला है। पाकिस्तान का अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 11 नवंबर को होने वाला है। वहीं, अफगानिस्तान का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 नवंबर को खेला जाएगा। मान लीजिए की सेमीफाइनल की रेस में रहने वाली ये तीनों ही टीमें अपना अगला मुकाबला हार जाती है, तो सेमीफाइनल तक पहुंचने का रास्ता और अधिक पेचीदा हो जाएगा। ऐसी स्थिति में सेमीफाइनल में पहुंचने की सबसे अधिक संभावना न्यूजीलैंड का होगा, क्योंकि अभी तीनों ही टीमों के पास 8-8 प्वाइंट्स है, लेकिन न्यूजीलैंड का नेट रन रेट पाकिस्तान और अफगानिस्तान से बेहतर है।
ये भी पढ़ें:- SL vs NZ: न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो मुकाबला, मौसम विभाग ने बढ़ाई चिंता, पढ़ें पिच रिपोर्ट
कीवी टीम ही खेलेगी सेमीफाइनल
अगर तीनों ही टीमें अपना अगला मुकाबला हार जाती है, तो न्यूजीलैंड के लिए यह सफर आसान तो होगा, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि कीवी टीम का क्वालीफाई कन्फर्म होगा। ऐसी परिस्थिति में सारा खेल नेट रन रेट का होगा। कीवी टीम तभी क्वालीफाई कर सकेगी, जब वह एकरतफा मुकाबला नहीं हारेगी, ताकि उसका नेट रन रेट बेहतर रह सके। दूसरी ओर पाकिस्तान भी एकतरफा मुकाबला नहीं जीते, इससे न्यूजीलैंड के क्वालीफाई करने की संभावना अधिक होगी। यह लगभग तय है कि इस स्थिति में सेमीफाइनल कीवी टीम ही खेलेगी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
29 mins agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
2 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
3 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
3 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
3 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
4 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
4 hrs agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines