World Cup 2023: अगर NZ, PAK और AFG तीनों अगला मुकाबला हार जाए, फिर कौन करेगा क्वालीफाई, समझें समीकरण

सेमीफाइनल के लिए 3 टीमें रेस में लगी हुई है। यह रेस और भी जटिल हो जाएगा अगर तीनों टीमें अगला मुकाबला हारती है।

NZ PAK AFG Who Will Qualify for ODI world cup semifinal If They lost next Match

सेमीफाइनल के लिए लगी रेस।

विज्ञापन

ODI World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में 3 टीमें क्वालीफाई कर चुकी है। सेमीफाइनल के लिए एक जगह अभी भी खाली है। इस एक स्थान के लिए 3 टीमें रेस में लगी हुई है, जिसमें न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान है। इन तीनों में से जो भी टीम अगला मुकाबला जितेगी, सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीद बढ़ जाएगी। क्या आपने ये सोचा है कि अगर तीनों ही टीमें अपना अगला मुकाबला हार जाती है, तो सेमीफाइनल में कौन प्रवेश करेगी। चलिए बताते हैं क्या कहता है सेमीफाइनल का समीकरण।

विज्ञापन

नेट रन रेट करेगा खेल

न्यूजीलैंड का अगला मुकाबला आज यानी 9 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ होने वाला है। पाकिस्तान का अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 11 नवंबर को होने वाला है। वहीं, अफगानिस्तान का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 नवंबर को खेला जाएगा। मान लीजिए की सेमीफाइनल की रेस में रहने वाली ये तीनों ही टीमें अपना अगला मुकाबला हार जाती है, तो सेमीफाइनल तक पहुंचने का रास्ता और अधिक पेचीदा हो जाएगा। ऐसी स्थिति में सेमीफाइनल में पहुंचने की सबसे अधिक संभावना न्यूजीलैंड का होगा, क्योंकि अभी तीनों ही टीमों के पास 8-8 प्वाइंट्स है, लेकिन न्यूजीलैंड का नेट रन रेट पाकिस्तान और अफगानिस्तान से बेहतर है।

कीवी टीम ही खेलेगी सेमीफाइनल

अगर तीनों ही टीमें अपना अगला मुकाबला हार जाती है, तो न्यूजीलैंड के लिए यह सफर आसान तो होगा, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि कीवी टीम का क्वालीफाई कन्फर्म होगा। ऐसी परिस्थिति में सारा खेल नेट रन रेट का होगा। कीवी टीम तभी क्वालीफाई कर सकेगी, जब वह एकरतफा मुकाबला नहीं हारेगी, ताकि उसका नेट रन रेट बेहतर रह सके। दूसरी ओर पाकिस्तान भी एकतरफा मुकाबला नहीं जीते, इससे न्यूजीलैंड के क्वालीफाई करने की संभावना अधिक होगी। यह लगभग तय है कि इस स्थिति में सेमीफाइनल कीवी टीम ही खेलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ