T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 राउंड की शुरुआत हो रही है. सभी टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप 2 में रहकर सेमीफाइनल का टिकट कटाना चाहेंगी. न्यूजीलैंड टीम का पहला सुपर 8 मैच पाकिस्तान के खिलाफ 21 फरवरी 2026 यानी आज होने वाला है. इस बड़े मैच में दो खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ था. अब इसी को लेकर टीम के अहम सदस्य ने अपडेट दे दिया है. कप्तान मिचेल सैंटनर की पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी होगी.
फिट हुए कप्तान मिचेल सैंटनर
टी20 वर्ल्ड कप के बीच मिचेल सैंटनर की तबीयत खराब हो गई थी और इसी कारण वो 17 फरवरी को कनाडा के खिलाफ चेन्नई में हुए मैच का हिस्सा नहीं बन पाए थे. सभी के मन में सवाल था कि क्या सैंटनर पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 8 मैच के लिए फिट हो जाएंगे. अब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कीवी टीम के स्टार बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने सैंटनर को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने कहा, ‘मिचेल सैंटनर की हालत ठीक है. इसी वजह से मुझे लगता है कि वो वापसी करने के लिए उत्साहित हैं. आखिरी समय पर अगर उनकी तबीयत नहीं बिगड़ी, तो वो जरूर खेलेंगे.’
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: साउथ अफ्रीका के इन 4 ‘हथियार’ से बचकर रहना टीम इंडिया! बढ़ सकती है भारत की परेशानी
तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पर सस्पेंस जारी
कप्तान मिचेल सैंटनर के अलावा तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी कनाडा के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं थे. दरअसल, लॉकी अपने पहले बच्चे के जन्म के चलते न्यूजीलैंड रवाना हो गए थे. मार्क चैपमैन ने बताया कि फर्ग्यूसन अब टीम के साथ जल्द ही जुड़ेंगे लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ 21 फरवरी को खेलने पर सस्पेंस अभी भी जारी है. उन्होंने कहा, ‘लॉकी चले गए थे लेकिन अब वो वापसी करने वाले हैं. वो शायद जल्द ही लैंड करेंगे. मैं उन्हें लेकर स्पष्ट रूप से नहीं बता सकता कि वो प्लेइंग 11 का हिस्सा रहेंगे, या नहीं. ईमानदारी से बताऊं, तो मुझे नहीं पता.’
न्यूजीलैंड पर सभी की नजरें
ग्रुप स्टेज के अपने सारे मैच भारत में खेलने के बाद अब न्यूजीलैंड टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है. सुपर 8 में उनके तीनों मुकाबले कोलंबो में खेले जाएंगे. 21 फरवरी 2026 को पाकिस्तान के खिलाफ वो खेलते हुए नजर आएंगे. इसके बाद 25 फरवरी को श्रीलंका और 27 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ कीवी टीम का मैच होगा.
ये भी पढ़ें:- 3 मैच, 0 रन… T20 वर्ल्ड कप में अब तक फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा को मिला गुरुमंत्र! कोच गौतम की नेट्स में ‘गंभीर’ क्लास
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
8 mins agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
25 mins agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
3 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
4 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
13 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
13 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
14 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines