हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup: कप्तान बाबर आजम की बजाए पूर्व पीएम इमरान खान ने ट्वीटर पर इस व्यक्ति को दे डाली बधाई, हुए ट्रोल

विज्ञापन
इमरान खान

T20 World Cup: पाकिस्तान की न्यूजीलैंड पर जीत के बाद बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर पाकिस्तान टीम को बधाई दी। लेकिन उन्होंने अपने इस ट्ववीट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बजाए जल्दबाजी में
अपनी पार्टी पीटीआई के सदस्य बाबर अवान का नाम लिख दिया।

अभी पढ़ें – IND vs ENG:रोहित-राहुल करेंगे ओपनिंग…मिडिल में खेलेंगे सूर्या…ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

 

बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर लोगों ने पूर्व पीमए को जमकर ट्रोल किया। इसके बाद इमरान को जब अहसास हुआ तो उन्होंने आखिरकार वह ट्वीट डिलीट कर दूसरा ट्वीट किया। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने अपनी गलती सुधारी और इस बार इस बार सही नाम लिखा “बाबर आजम और टीम को शानदार जीत के लिए बधाई।” लेकिन तब तक बड़ी संख्या में लोग उनके पुराने ट़्वीट कर स्क्रीन शॉट ले चुके थे।

विज्ञापन

 

 

अभी पढ़ें – IND vs ENG:’मैं तो ऋषभ पंत’…Pant vs DK डिबेट पर रवि शास्त्री ने दिया कट टू कट जवाब

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में आज न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और पाकिस्तान के सामने 153 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे पाकिस्तान की टीम ने 19.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola