Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सेंट्रल, वेस्ट, ईस्ट, साउथ के बाद अब नॉर्थ जोन ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. जहां पर कुछ चौंकाने वाले फैसले सिलेक्टर ने लिए हैं. कन्हैया वधावन को इस टीम की कप्तानी सौंपी गई है. वहीं आयुष बदोनी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. इसके अलावा नॉर्थ जोन की टीम में अब्दुल समद, अंशुल कंबोज और अर्शदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. हालांकि बाकी टीमों के मुकाबले इस स्क्वाड में ज्यादा कमियां नजर आ रही हैं.
उदय सहारन को नहीं मिली टीम में जगह
नॉर्थ जोन टीम की कमान जम्मू और कश्मीर के विकेटकीपर बल्लेबाज कन्हैया वधावन को मिली है. इसके अलावा पंजाब के स्टार बल्लेबाज उदय सहारन को अच्छे प्रदर्शन के बाद भी टीम में जगह नहीं मिली है. अर्शदीप सिंह को अब टीम टेस्ट फॉर्मेट में भी मौका देना चाहती है. जिसके कारण ही उन्हें नॉर्थ जोन की टीम में भी जगह मिली है. वहीं तेज गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए अंशुल कंबोज को भी जगह दी गई है. वहीं जम्मू और कश्मीर के युद्धवीर सिंह को भी जगह दी गई है.
बल्लेबाजी में अब्दुल समद, यश धुल और कामरान इकबाल भी नजर आ रहे हैं. हालांकि सबसे ज्यादा जिम्मेदारी अब उपकप्तान आयुष बदोनी के ऊपर रहने वाली हैं. उन्हें बल्ले के साथ योगदान देना होगा. स्पिन ऑलराउंडर के रूप में निशांत सिंधु को भी इस टीम में जगह दी गई है.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी अब आई सामने, BCCI को बनाना होगा मास्टर प्लान
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए नॉर्थ जोन की टीम
कन्हैया वधावन (कप्तान), आयुष बदोनी (उप-कप्तान), सनत सांगवान, कामरान इकबाल, यश धुल, आयुष दोसेजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युद्धवीर सिंह, निखिल कश्यप.
ये भी पढ़ें: ICC ने इस क्रिकेटर पर लगाया 8 साल का बैन, मैच फिक्सिंग के मामले में लिया बड़ा एक्शन
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
6 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
17 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
21 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
41 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines