ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 22वां मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में जारी है। इस मैच में अफगानिस्तान के युवा स्पिनर नूर अहमद (Noor Ahmad) ने विपक्षी टीम के अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को आउट करते हुए इतिहास रच दिया है। वह वर्ल्ड कप में विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं। अहमद को यह सफलता 18 साल और 293 दिन की उम्र में प्राप्त हुई है।
पहले स्थान पर पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी जावेद मियांदाद (Javed Miandad) का नाम आता है। मियांदाद ने वर्ल्ड कप में महज 17 साल और 364 दिन की उम्र में विकेट चटकाने का कारनामा किया था। उनके बाद दूसरे स्थान पर अफगान टीम के स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान काबिज हैं। रहमान ने 18 साल और 65 दिन की उम्र में वर्ल्ड कप की पहली सफलता प्राप्त की थी।
यह भी पढ़ें- World Cup 2023 में तूफान बना यह पाकिस्तानी बल्लेबाज, 23 वर्षीय बैटर के सामने रिजवान भी पड़े फीके
वर्ल्ड कप में विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज:
17 वर्ष 364 दिन – जावेद मियांदाद – पाकिस्तान – बनाम वेस्टइंडीज – साल 1975
18 वर्ष 65 दिन – मुजीब उर रहमान – अफगानिस्तान – बनाम ऑस्ट्रेलिया – साल 2019
18 वर्ष 218 दिन – जॉर्ज डॉकरेल – आयरलैंड – बनाम बांग्लादेश – साल 2011
18 वर्ष 293 दिन – नूर अहमद – अफगानिस्तान – बनाम पाकिस्तान – साल 2023
18 वर्ष 315 दिन – सचिन तेंदुलकर – भारत – बनाम पाकिस्तान – साल 1992
अहमद की शानदार की गेंदबाजी:
पाकिस्तान के खिलाफ नूर अहमद की उम्दा गेंदबाजी देखने को मिली है। उन्होंने अफगान टीम के लिए इस मुकाबले में कुल 10 ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच वह 4.90 की इकोनॉमी से 49 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे। अहमद के शिकार अब्दुल्ला शफीक, कैप्टन बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान बने।
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
19 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines