अर्जुन अवॉर्ड 2026 के लिए किसी क्रिकेटर का नॉमिनेशन नहीं, खेल रत्न की रेस में शामिल ये इकलौता खिलाड़ी

National Sports Awards: इंडियन मेंस टीम ने इस साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और वुमेन टीम ने वनडे वर्ल्ड कप जीता है, फिर भी किसी भी क्रिकेटर को इस साल नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट नहीं किया गया है.

Arjuna Awards Khel Ratna

Khel Ratna Arjuna Award

Khel Ratna And Arjuna Awards 2026 Nomination: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के वाइस-कैप्टन हार्दिक सिंह इकलौते ऐसे एथलीट हैं जिनका नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है. नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के लिए इस बार किसी भी क्रिकेटर को शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया है, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 2023 में ये सम्मान पाने वाले आखिरी क्रिकेटर थे.

विज्ञापन

दिव्या देशमुख भी हुईं नॉमिनेट

एक सिलेक्शन पैनल, जिसमें इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के वाइस-प्रेसिडेंट गगन नारंग, पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट और पूर्व हॉकी खिलाड़ी एमएम सोमैया शामिल थे, ने 24 दिसंबर को नई दिल्ली में एक मीटिंग में नामों की सिफारिश की. वर्ल्ड चेस चैंपियन दिव्या देशमुख और शूटर मेहुली घोष उन 24 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.

विज्ञापन


हार्दिक सिंह का नाम क्यों?

हार्दिक कई सालों से हॉकी में भारत के मिडफील्ड में एक अहम खिलाड़ी रहे हैं, उन्होंने टोक्यो 2021 और पेरिस 2024 में भारत के ओलंपिक मेडल जीतने वाले कैंपेन में अहम रोल अदा किया है. वो उस टीम का भी हिस्सा थे जिसने इस साल एशिया कप में गोल्ड जीता था. खेल रत्न भारत का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स अवॉर्ड है, इसमें 25 लाख रुपये की कैश प्राइज, एक मेडेलियन और प्रशस्ति पत्र मिलता है, जबकि अर्जुन अवॉर्ड पाने वालों को ट्रॉफी और 15 लाख रुपये मिलते हैं.

नॉमिनी की पूरी लिस्ट

खेल रत्न: हार्दिक सिंह (हॉकी)

विज्ञापन

अर्जुन अवॉर्ड्स: तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स), प्रियंका (एथलेटिक्स), नरेंद्र (बॉक्सिंग), विदित गुजराती (शतरंज), दिव्या देशमुख (शतरंज), धनुष श्रीकांत (डेफ शूटिंग), प्रणति नायक (जिमनास्टिक), राजकुमार पाल (हॉकी), सुरजीत (कबड्डी), निर्मला भाटी (खो खो), रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग), एकता भ्यान (पैरा-एथलेटिक्स), पद्मनाभ सिंह (पोलो), अरविंद सिंह (रोइंग), अखिल श्योराण (शूटिंग), मेहुली घोष (शूटिंग), सुतीर्था मुखर्जी (टेबल टेनिस), सोनम मलिक (कुश्ती), आरती (योग), ट्रीसा जॉली (बैडमिंटन), गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन), लालरेमसियामी (हॉकी), मोहम्मद अफसल (एथलेटिक्स), पूजा (कबड्डी).

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ