---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Vijay Hazare Trophy: कोहली-रोहित के अगले मैच का होगा LIVE टेलीकास्ट? सामने आया बड़ा अपडेट

Kohli Rohit Vijay Hazare Live Streaming: विराट कोहली और रोहित शर्मा के विजय हजारे टूर्नामेंट में खेले गए पहले मैच का लाइव टेलीकास्ट फैन्स नहीं देख सके थे. इन दोनों बल्लेबाजों को दूसरे मुकाबले में फैन्स टीवी पर लाइव देख पाएंगे या नहीं इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

---खबर नीचे जारी है---

Kohli-Rohit Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में लंबे समय बाद लौटे विराट कोहली और रोहित शर्मा का कमबैक यादगार रहा. किंग कोहली ने 131 रनों की धांसू पारी खेली, तो रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 155 रन जड़े.

हालांकि, फैन्स को कोहली-रोहित की बैटिंग का लाइव टेलीकास्ट देखने को नहीं मिल सका, जिसकी वजह से फैन्स सोशल मीडिया पर जमकर भड़के. फैन्स ने बीसीसीआई को भी आड़े हाथों लिया. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स ऐसी सामने आईं कि बोर्ड विराट-रोहित के अगले मैच का लाइव टेलीकास्ट करने के बारे में सोच सकता है. इसको लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है.

---खबर नीचे जारी है---

कोहली-रोहित के अगले मैच का होगा लाइव टेलीकास्ट?

दरअसल, विराट कोहली और रोहित शर्मा की विजय हजारे ट्रॉफी में ताबड़तोड़ बैटिंग को टीवी पर देखने के लिए बेकरार बैठे फैन्स के लिए बुरी खबर सामने आया है. टीम इंडिया के इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के अगले मैच भी फैन्स टीवी पर लाइव नहीं देख पाएंगे. इसके साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग की भी व्यवस्था नहीं हो सकी है. स्टार स्पोर्ट्स ने ट्वीट करते हुए बताया है कि 26 दिसंबर को झारखंड और राजस्थान और असम-जम्मू कश्मीर के बीच होने वाले मैच का ही लाइव प्रसारण किया जाएगा.

यानी फैन्स को एक बार फिर मायूस होना पड़ेगा. कोहली दिल्ली की ओर से खेल रहे हैं और टीम को अगले मैच में 26 दिसंबर को गुजरात के खिलाफ खेलना है. वहीं, मुंबई भी इसी तारीख को उत्तरांखड़ से भिड़ेगी. हालांकि, रोहित शर्मा की विस्फोटक बैटिंग का मजा फैन्स सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहुंचकर ले सकेंगे.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: क्रिकेट इतिहास के 10 बड़े रिकॉर्ड, जिनका टूटना लगभग असंभव! देखिए पूरी लिस्ट

जमकर गरजा था कोहली-रोहित का बल्ला

15 साल बाद विजय हजारे टूर्नामेंट में उतरे विराट कोहली का बल्ला आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच में जमकर गरजा था. किंग कोहली ने 101 गेंदों का सामना करते हुए 131 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. अपनी इस इनिंग के दौरान विराट ने 14 चौके और तीन सिक्स जमाए थे. वहीं, हिटमैन ने अकेले दम पर मुंबई को 8 विकेट से जीत दिलाई थी. रोहित ने 94 गेंदों का सामना करते हुए 155 रनों की तेज तर्रार इनिंग खेली थी. रोहित के बल्ले से 18 चौके और 9 सिक्स निकले थे.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 25, 2025 05:01 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola