Nitish Rana on Digvesh Rathi Argument: DPL 2025 के एलिमिनेटर मैच में काफी बवाल मचा था। वेस्ट दिल्ली लायंस और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। मैच के दौरान एक मौके पर नीतीश राणा और दिग्वेश राठी के बीच तकरार हुई। अंपायर और खिलाड़ियों को आकर मामले को संभालना पड़ा। उनके बीच यह विवाद काफी चर्चा का विषय बना और इसी पर अब नीतीश ने चुप्पी तोड़ी।
नीतीश राणा ने दिग्वेश से तकरार पर क्या कहा?
राणा का DPL 2025 फाइनल में जाने के बाद मीडिया इंटरव्यू हुआ। इसी बीच उनसे दिग्वेश से हुई बहस पर सवाल किया गया। उन्होंने बताया कि राठी की वजह से शुरुआत हुई। राणा ने कहा, ‘इससे फर्क नहीं पड़ता कि कौन सही या गलत। वो अपनी टीम के लिए मैच जीतने आए थे और मैं अपनी के लिए। हालांकि, गेम का सम्मान करना मेरी और उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने शुरुआत की थी। मैं नहीं कहूंगा कि यह कब हुआ था, क्योंकि ये गलत होगा। अगर कोई मुझे कुछ बोलेगा या मेरे सामने आएगा, तो मैं वो व्यक्ति नहीं हूं, जो चुप बैठेगा। इसी तरह से मैं क्रिकेट खेलते आया हूं। अगर वो सोचते हैं कि मुझे उकसाकर आउट कर देंगे। तो मैं भी उन्हें छक्के जड़ सकता हूं। जो कुछ हुआ था, वो इसका उदाहरण है।’
नीतीश राणा ने आगे कहा, ‘जो कोई भी शुरुआत करता है, उनके हाथ में खत्म करने का मौका होता है। मैं अब तक कई फाइट्स का हिस्सा रहा हूं। हालांकि, आज तक मैंने शुरुआत नहीं की। हालांकि, अगर कोई मुझे बोलता है, तो मैं हमेशा जवाब देता हूं। यह मेरा तरीका है। इसी तरह से मैं बड़ा हुआ हूं। मेरे माता-पिता ने मुझे सिखाया कि अगर आप गलत नहीं हैं, तो फिर खुद के लिए खड़ा होना चाहिए। मैं यही करता हूं। मैं ऐसा करते रहूंगा।’
DPL में नीतीश के पास टीम को चैंपियन बनाने का मौका
नीतीश राणा की कप्तानी में वेस्ट दिल्ली लायंस का प्रदर्शन तारीफ के लायक रहा है। अब उनकी टीम फाइनल में हिस्सा लेने वाली है। उनका सामना सेंट्रल दिल्ली किंग्स से देखने को मिलेगा। 31 अगस्त 2025 यानी आज फाइनल होगा। फैनकोड या जियो हॉटस्टार पर मैच को लाइव देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- DPL 2025: नीतीश राणा ने बल्ले से फिर मचाया तहलका, 8 विकेट से जीतकर फाइनल में पहुंची वेस्ट दिल्ली लायंस
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
6 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines