Nitish Kumar Reddy IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है. राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी को वॉशिंगटन सुंदर की जगह पर आजमाया गया था.
हालांकि, नीतीश ना तो बल्ले से रंग जमा सके थे और ना ही गेंदबाजी में कुछ खास कमाल कर पाए थे. सीरीज के अंतिम और महत्वपूर्ण मुकाबले में नीतीश को अब प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकता है. इस बात का बड़ा हिंट टीम इंडिया के सहायक कोच ने खुद दे डाला है.
नीतीश पर भड़के कोच
नीतीश के दूसरे एकदिवसीय मैच में साधारण प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने ऑलराउंडर की जमकर क्लास लगाई है. उन्होंने कहा, “हम लगातार नीतीश कुमार रेड्डी को तैयार करने और गेम टाइम देने की बात करते हैं. मगर जब उन्हें मौका मिलता है, तो वह मैच में उतना कुछ खास नहीं कर पाते हैं. अगर कोई बल्लेबाजी करने आता है और उस वक्त आपके पास लगभग 15 ओवर होते हैं, तो फिर आपके पास परफॉर्म करने का अच्छा चांस होता है, ताकि उस प्रदर्शन के आधार पर आपको बाद में चुना जा सके.”
ये भी पढ़ें: U19 World Cup 2026: पहले मैच में फ्लॉप होकर भी इतिहास रच गए Vaibhav Suryavanshi, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि
रेयान डोएशे जिस तरह से नीतीश पर भड़के हैं उसे देखते हुए ऑलराउंडर को तीसरे वनडे मैच में जगह मिलने के आसार बेहद कम नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही सहायक कोच ने आयुष बदोनी के नाम का भी जिक्र किया है. इसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि इंदौर में नीतीश की जगह पर आयुष को मौका मिल सकता है.
बल्ले-गेंद से फ्लॉप रहे थे नीतीश
नीतीश रेड्डी का प्रदर्शन दूसरे वनडे मैच में कुछ खास नहीं रहा था. 21 गेंदों का सामना करने के बाद नीतीश सिर्फ 20 रन ही बना सके थे. अपनी इस पारी के दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक सिक्स निकला था. वहीं, गेंदबाजी में नीतीश को 2 ओवर का स्पेल डालने को मिला था. हालांकि, वह बॉलिंग में भी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे. 2 ओवर में उन्होंने 13 रन खर्च कर डाले थे और कोई भी विकेट नहीं निकाल सके थे.
संबंधित खबरें
बिहार की रणजी ट्रॉफी टीम में वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली जगह?
2 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की हुई रोहित-विराट के खास क्लब में धमाकेदार एंट्री
43 mins agoकब शुरू होगी IND vs NZ टी20 सीरीज? जानें शेड्यूल और लाइव की पूरी डिटेल्स
48 mins agoIND vs WI: क्या बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा दूसरा टी-20 मैच?
53 mins agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
1 hr agoT20 के बाद वनडे टीम में होगी भुवनेश्वर की वापसी? 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे!
1 hr agoकौन हैं भारत के तन्मय बलोदा? 14 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को हराया
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल का बड़ा धमाका
2 hrs ago3 साल में 8 कप्तान, कभी बाबर तो कभी फरहान, पाक में कप्तानी का खेल जारी
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में 18 पायदान ऊपर पहुंचे कप्तान श्रेयस अय्यर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines