Asian Games 2026: सभी की नजरें एशियन गेम्स के ऊपर टिकी हैं. 19 सितंबर से इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा. वहां पर मेंस और वुमेंस क्रिकेट भी खेला जाएगा. टीम इंडिया के खिलाड़ियों के ऊपर सभी की नजरें हैं. अन्य टीमों ने भी प्लेयर्स का चयन भी कर दिया गया है. खैर एशियन गेम्स से पहले वुमेंस बांग्लादेश की टी20 टीम की कप्तान निगार सुल्ताना ने अपने एक बड़े फैसले से सभी को हैरान कर दिया है. उन्होंने कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया है. उनके इस कदम से बांग्लादेश क्रिकेट में हड़कंप मैच गया है. सुल्ताना 2022 में बांग्लादेश टी20 टीम की कप्तान बनी थीं.
वनडे में बने रहेंगी कप्तान
निगार सुल्ताना एशियन गेम्स में बांग्लादेश टीम की कप्तानी करेंगे. इसके बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. एशियन गेम्स से पहले उन्होंने क्रिकेट बोर्ड को ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा सौंपा. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भी इस बात का पता नहीं है कि अचानक सुल्ताना ने कप्तानी क्यों छोड़ी. अच्छी बात ये है कि निगार वनडे टीम की कप्तानी बने रहेंगी. वो टी20 में अब बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर ही अच्छा काम करनी चाहती हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG तीसरे टी20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल
रिपोर्ट में आई बड़ी खबर
क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ी जानकारी दी. रिपोर्ट के अनुसार निगारा सुल्ताना ने ईमेल के जरिए बोर्ड को जानकारी दी. कहा गया है कि वो टी20 में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर फोकस करना चाहती हैं. एशियन गेम्स में बांग्लादेश का क्वार्टरफाइनल मैच चीन के साथ खेला जाना था. मैदान की स्थिति काफी खराब है. वहां पर अभी गेम नहीं हो सकता है. इस वजह से अच्छी रैंकिंग के चलते बांग्लादेश को फायदा मिल गया. टीम को सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई. आपको बता दें निगार सुल्ताना ने अभी तक बांग्लादेश के लिए टी20 में 80 मैचों में कप्तानी की है. उनकी कप्तानी में बांग्लादेश ने 32 मैचों में जीत हासिल की है. 47 मुकाबलों में टीम को हार मिली है.
रफिकुल इस्लाम बाबू का बयान
बांग्लादेश वुमेंस विंग के चेयरमैन रफिकुल इस्लाम बाबू ने निगार सुल्ताना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि सुल्तान ने टी20 से हटने का फैसला क्यों किया. शायद वो अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं. उन्होंने बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर ज्यादा फोकस करने की इच्छा जताई है. उन्होंने ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी. एशियन गेम्स से पहले उनके बड़े फैसले से मैं काफी निराश हूं. अगर उन्हें कोई परेशानी थी तो टूर्नामेंट के बाद मुझे बताया जा सकता था.”
ये भी पढ़ें- ODI टीम से क्यों बाहर हुए जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर समेत 8 खिलाड़ी? जानिए वजह
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
9 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
9 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
10 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
10 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines