WPL 2026: डेब्यू मैच में ही फेंका सबसे महंगा ओवर! मुंबई की प्लेयर के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

Nicola Carey WPL 2026: डब्ल्यूपीएल 2026 के पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेयर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. उन्होंने डेब्यू मुकाबले में सबसे महंगा पहला ओवर फेंका. हालांकि, निकोला कैरी ने बल्ले से अहम योगदान दिया.

Nicola Carey

Nicola Carey

Nicola Carey WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच में आरसीबी की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ हो रही है. पहले बैटिंग करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए हैं. इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस ने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दी और पहले 3 ओवर में ही 40 रन कूट डाले.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की जर्सी में डेब्यू कर रहीं निकोला कैरी के पहले ही ओवर में मंधाना-हैरिस ने मिलकर 20 रन कूट डाले. इस महंगे ओवर के साथ ही कैरी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है.

विज्ञापन

निकोला कैरी के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

दरअसल, महिला प्रीमियर लीग में निकोला कैरी अब संयुक्त रूप से सबसे महंगा डेब्यू ओवर फेंकने वाली गेंदबाज बन गई हैं. उन्होंने टूर्नामेंट के अपने पहले ही ओवर में 20 रन खर्च करते हुए यह शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है. इससे पहले साल 2023 में न्यूजीलैंड की क्रिकेटर सोफिया डिवाइन ने भी डेब्यू ओवर में 20 रन दे डाले थे. हालांकि, निकोला का प्रदर्शन बल्ले से कमाल का रहा है. उन्होंने मुश्किल हालातों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 40 रनों की तेज तर्रार पारी खेली.

विज्ञापन

अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 4 चौके जमाए. खास बात यह रही कि कैरी ने सजीवन सजना के साथ मिलकर उस वक्त अहम साझेदारी निभाई जब मुंबई ने अपने 4 विकेट सिर्फ 67 के स्कोर पर गंवा दिए थे. सजीवन ने भी बढ़िया बैटिंग करते हुए 25 गेंदों में 45 रनों की तेज तर्रार पारी खेली, जिसके दम पर मुंबई 150 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही.

स्टार प्लेयर्स हुईं फ्लॉप

हालांकि, मुंबई की स्टार प्लेयर्स पहले मैच में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं. कप्तान हरमनप्रीत कौर अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहीं और 17 गेंदों में 20 रन बनाने के बाद आउट हुईं. वहीं, अमेलिया केर ने 15 गेंदें खेलने के बाद महज 4 रन बनाए. नैट सीवर ब्रंट भी सिर्फ 4 रन ही बना सकीं. अमनजोत कौर तो अपना खाता तक खोलने में नाकाम रहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ