हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

NZ vs UAE: चेन्नई में आया फिन एलेन- सीफर्ट का तूफान, न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से पीटा

NZ vs UAE: न्यूजीलैंड ने यूएई को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से रौंद डाला. फिन एलेन और टिम सीफर्ट ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया. सीफर्ट ने 42 गेंदों में 89 रनों की तूफानी पारी खेली, तो एलेन के बल्ले से भी 84 रन निकले.

विज्ञापन
New Zealand thrashed UAE by 10 wickets

NZ vs UAE T20 WC 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. कीवी टीम ने यूएई को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से रौंद डाला. चेन्नई के एम चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में फिन एलेन और टिम सीफर्ट ने बल्ले से जमकर तबाही मचाई.

सीफर्ट और एलेन के आगे यूएई का बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया. सीफर्ट ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 42 गेंदों में 89 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. वहीं, फिन एलेन ने 50 गेंदों में 84 रन जड़े. टूर्नामेंट में यह न्यूजीलैंड की लगातार दूसरी जीत है.

10 विकेट से जीता न्यूजीलैंड

174 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को फिन एलेन और टिम सीफर्ट ने तूफानी शुरुआत दी. सीफर्ट-एलेन ने यूएई के बॉलिंग अटैक की जमकर धज्जियां उड़ाईं. दोनों कीवी बल्लेबाजों ने मैदान के चारों कोने में एक से बढ़कर एक दमदार शॉट्स लगाए. सीफर्ट ने 211 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान सीफर्ट ने 12 चौके और 3 गगनचुंबी सिक्स जमाए.

विज्ञापन

वहीं, फिन एलेन ने 168 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 84 रन जड़े. एलेन ने 5 चौके और पांच सिक्स जमाए. दोनों ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दोनों ने पहले विकेट के लिए 175 रनों की अटूट पार्टनरशिप जमाई और टीम को जीत दिलाकर लौटे.

ये भी पढ़ें: नेपाल के खिलाफ ‘लाज’ बचाने के बाद इंग्लैंड ने बदली प्लेइंग 11, स्टार ऑलराउंडर की वापसी, लुक वुड बाहर

विज्ञापन

वसीम-शराफू की पारी गई बेकार

इससे पहले यूएई ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 173 रन लगाए. टीम की ओर से मुहम्मद वसीम ने 45 गेंदों में 66 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 सिक्स जमाए. वहीं, आलीशान शराफू ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन जड़े.

दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी जमाई. हालांकि, इन दोनों बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद यूएई ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने कहर बरपाते हुए 4 ओवर में 37 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola