New Zealand Squad Announce for ODI World Cup 2023: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। न्यूजीलैंड बोर्ड ने इसके साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें वे एक-एक करके खिलाड़ियों का परिचय करा रहे हैं। कुछ खिलाड़ियों का परिचय उनकी पत्नियां करवा रही थी तो कुछ का परिचय उनके परिजन करा रहे थे। जैसे ही क्रिकेटरों के नामों की घोषणा की तो प्रशंसकों के चेहरे खुशी से झूम उठे।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट कर बताया कि हमारी विश्व कप 2023 के लिए घोषित टीम का परिचय उनके सबसे बड़े प्रशंसकों द्वारा किया गया। स्टार बल्लेबाज केन विलियम्सन की विश्व कप टीम के जरिए वापसी हुई है। लेग स्पिनर ईश सोढ़ी को भी टीम में जगह मिली है।
ये खिलाड़ी खेल रहे अपना चौथा विश्व कप
बता दें कि विलियम्सन आईपीएल 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे। विलियम्सन के साथ ही तेज गेंदबाज टिम साउदी दोनों को अपने चैथे विश्व कप में शामिल होने के लिए नामित किया गया है। वहीं सफेद गेंद से शानदार प्रदर्शन के बाद मार्क चैपमैन को टीम में स्थान मिला है। इसके साथ ही 23 वर्षीय रचीन रविंद्र को भी टीम में जगह मिली है। रचीन ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई एकदिवसीय सीरीज के दौरान शानदार गेंदबाजी की थी। विश्व कप टीम में एकमात्र विकेटकीपर के रूप में टाॅम लैथम को चुना गया है।
क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है-
केन विलियमसन (कप्तान),मैट हेनरी, विल यंग, टॉम लैथम (उप-कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी, जिमी नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन, रचिन रवींद्र।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines