हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

न्यूजीलैंड स्टार खिलाड़ी ने अचानक किया रिटायरमेंट का ऐलान, 15 साल के करियर का हुआ अंत

Lea Tahuhu Retirement: न्यूजीलैंड की स्टार खिलाड़ी ने अचानक संन्यास का ऐलान कर हर किसी को चौंका दिया है. ये खिलाड़ी टीम के लिए वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी हैं और उन्होंने टीम के लिए 4 विश्व कप में भी हिस्सा लिया है. कौन है ये खिलाड़ी यहां जानें

विज्ञापन

Lea Tahuhu Retirement: न्यूजीलैंड की स्टार तेज गेंदबाज ली ताहुहू ने वनडे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. वो कीवी टीम के लिए एक सफल तेज गेंदबाज रही हैं. साल 2026 में महिला टी20 विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड में होने जा रहा है ऐसे में वो अपना पूरा ध्यान टी20 फॉर्मेट पर लगाना चाहती हैं जिसके तहत उन्होंने ये फैसला किया है. ताहुहू ने साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कीवी टीम के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने अपने 15 साल के वनडे करियर में कुल 103 वनडे मैच खेले और साथ ही वो 4 वनडे विश्व कप भी खेल चुकी हैं. 

न्यूजीलैंड के लिए महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट

ली ताहुहू ने न्यूजीलैंड के महिला क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है. वो टीम के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट हासिल हासिल करने वाली खिलाड़ी भी हैं. 20 साल की उम्र में डेब्यू करने के बाद उन्होंने टीम के लिए लगातार कमाल का प्रदर्शन किया और वनडे में 125 विकेट चटकाए. इसी के साथ ताहुहू ने टीम के लिए 4 वनडे विश्व कप भी खेले हैं. ताहुहू ने न्यूजीलैंड की तरफ से 2013, 2017, 2022 और 2025 में विश्व कप खेले हैं. साल 2025 में उन्होंने अपना आखिरी वनडे मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. 

टी20 फॉर्मेट में रहेगा पूरा फोकस

ली ताहुहू ने फिलहाल सिर्फ वनडे फॉर्मेट से ही संन्यास का ऐलान किया है. इसी साल जून के महीने में इंग्लैंड में टी20 विश्व कप आयोजन होने जा रहा है. उनका अब पूरा ध्यान इस विश्व कप पर ही रहने वाला है. उन्होंने साफ किया है कि वो टी20 फॉर्मेट में टीम के लिए खेलना लगातार जारी रखेंगी और कई रोमांचक मुकाबले आने वाले हैं. उन्होंने कहा, साल 2024 में टी20 विश्व कप जीतना हमारे लिए काफी अच्छा रहा और इस साल मैं टाइटल बचाने की पूरी कोशिश करूंगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले न्यूजीलैंड गेंदबाज ने रचा इतिहास, 5 गेंदों में 5 विकेट लेकर क्रिकेट जगत को हिलाया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola