BAN vs NZ: ग्लेन फिलिप्स ने बचाई न्यूजीलैंड की लाज, कीवी टीम ने 4 विकेट से जीता दूसरा टेस्ट मैच

Bangladesh vs New Zealand 2nd Test: ढाका में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया।

New Zealand beat bangladesh 4 wickets Bangladesh vs New Zealand 2nd Test Glenn Phillips

Image Credit: Social Media

Bangladesh vs New Zealand 2nd Test: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच ढाका में खेला जा रहा था। जिसको न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही दोनों टीमों के बीच ये दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। इस मैच में न्यूजीलैंड टीम की लाज ग्लेन फिलिप्स ने बचाई।

विज्ञापन

फिलिप्स ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए न सिर्फ टीम को मुश्किलों से निकाला बल्कि जीत भी दिलाई। फिलिप्स ने दूसरी पारी में नाबाद 40 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मिचेल सैंटनर ने 39 रनों की नाबाद पारी खेली।

विज्ञापन

विज्ञापन

दूसरी पारी में 144 पर ढेर हो गई थी बांग्लादेश

बता दें, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम महज 144 रनों पर ही ढेर हो गई थी। दूसरी पारी में बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जाकिर हसन ने सबसे ज्यादा 59 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान शांतो ने 15 रनों की पारी खेली। इस पारी में बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक पाया।

इस पारी में न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए एजाज पटेल ने सबसे ज्यादा 6 विकेट अपने नाम किए। पटेल 18 ओवर में 57 रन खर्चे। इसके अलावा मिचेल सैंटनर ने 11 ओवर में 51 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड को मिला था 137 रनों का लक्ष्य

दूसरी पारी में बांग्लादेश के ऑलआउट होने के बाद न्यूजीलैंड को जीत के लिए 137 रनों का लक्ष्य मिला। जिसको कीवी टीम ने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। कीवी टीम के 6 बल्लेबाज जल्द ही आउट हो गए थे।

इसके बाद क्रीज पर आए ग्लेन फिलिप्स और सैंटनर ने पारी को संभाला और टीम को जीत दिलाई। दूसरी पारी में बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मेंहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा ताइजुल इस्लाम ने 2 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ