नई दिल्ली: पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम ने अपने स्कवॉड का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ अपने घर पर सीरीज खेलनी है। वहीं बाद में वह पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस सीरीज के लिए घोषित टीम में धाकड़ खिलाड़ी टॉम लेथम की दो साल बाद टी20 टीम में वापसी हुई है वे टीम का नेतृत्व भी करेंगे।
केन विलियमसन व अन्य को मिली आईपीएल खेलने की मंजूरी
इस स्कवॉड में कप्तान टिम साउदी, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, डेवोन कॉनवे, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे टी20 के नियमित खिलाड़ियों को नहीं चुना गया है क्योंकि उन्हें 31 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में खेलने के लिए मंजूरी दे दी गई है।
श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20ई के लिए टीम में 13 खिलाड़ी शामिल हैं और इसमें टिम सीफर्ट भी हैं, जो पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेंगे क्योंकि वह और उनकी पत्नी अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं। वहीं डेन क्लीवर, कोल मैककोन्ची, ब्लेयर टिकनर पाकिस्तान दौरे के लिए 15 की टीम में शामिल होंगे।
चाड बोवेस करेंगे डेब्यू, जिमी निशम की वापसी
पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में न्यूजीलैंड की तरफ से चाड बोवेस और हेनरी शिपले डेब्यू करने वाले हैं। वहीं टीम के धाकड़ ऑलराउंडर जिमी निशम भी वापसी कर रहे हैं।
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम: टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), चाड बोवेस, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, विल युवा
पाकिस्तान में टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम: टॉम लैथम (कप्तान और wk),चाड बोवेस, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, विल यंग, डेन क्लीवर, कोल मैककोन्ची, ब्लेयर टिकनर
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines