Rachin Ravindra Injured: भारतीय टीम अगले महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है. दोनों देशों के बीच T20I, टेस्ट और वनडे सीरीज का आयोजन किया जाने वाला है. दोनों देशों के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है. श्रृंखला की शुरुआत से एक महीने पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र चोटिल हो गए हैं. वह कीवी टीम का अहम हिस्सा हैं और उनका बाहर होना टीम कॉम्बिनेशन में कई बड़े बदलाव करने के लिए मजबूर कर सकता है.
चोटिल हुए रचिन रवींद्र
न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र के कंधे में चोट लगी. दरअसल, ऑकलैंड में एक विज्ञापन शूट के दौरान रवींद्र ने अपना दायां कंधा चोटिल कर लिया. 16 सितंबर को Sky के साथ एक प्रमोशनल शूट के दौरान वह डाइव लगाते हुए गलत तरीके से गिर गए, जिस वजह से उनका कंधा डिस्लोकेट हो गया.
18 सितंबर को मेडिकल टीम ने जांच की थी, जिसके बाद पता चला कि स्टार ऑलराउंडर की चोट गंभीर है. हेड कोच रॉब वॉल्टर ने साफ कर दिया है कि टीम लॉन्ग टर्म रिकवरी पर फोकस करेगी और उनकी वपसी में कोई जल्दबाजी नहीं करेगी. उन्होंने साफ कर दिया कि अगले छह महीनों में कई टेस्ट मैचों का आयोजन होना है और इसके लिए वह रवींद्र को फिट रखना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें:- IPL 2027 ऑक्शन को लेकर बड़ा खुलासा, दिसंबर के दूसरे हफ्ते में लगेगी खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली
T20I सीरीज नहीं खेलेंगे रचिन रवींद्र?
भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत T20I सीरीज से होगी, जिसके बाद क्रमशः वनडे और टेस्ट श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा. चोट के कारण रचिन रवींद्र T20I सीरीज से बाहर हो सकते हैं. इसके बाद वह एकदिवसीय सीरीज में कमबैक कर सकते हैं. इसके बाद वह भी टेस्ट सीरीज खेल सकते हैं.
भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का शेड्यूल
T20I सीरीज
- 22 अक्टूबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड (पहला T20I मैच) – क्रिस्टचर्च
- 24 अक्टूबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड (दूसरा T20I मैच) – क्रिस्टचर्च
- 27 अक्टूबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड (तीसरा T20I मैच) – वेलिंग्टन
- 30 अक्टूबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड (चौथा T20I मैच) – ऑकलैंड
- 1 नवंबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड (पांचवां T20I मैच) – हैमिलटन
वनडे सीरीज
- 4 नवंबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड (पहला ODI मैच) – ऑकलैंड
- 7 नवंबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड (दूसरा ODI मैच) – वेलिंग्टन
- 10 नवंबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड (तीसरा ODI मैच) – हैमिलटन
- 13 नवंबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड (चौथा ODI मैच) – माउंट मौंगानुई
- 15 नवंबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड (पांचवां ODI मैच) – माउंट मौंगानुई
टेस्ट सीरीज
- 19-23 नवंबर 2026: भारत vs न्यूजीलैंड (पहला टेस्ट मैच) – वेलिंग्टन
- 27 नवंबर-1 दिसंबर: भारत vs न्यूजीलैंड (दूसरा टेस्ट मैच) – क्रिस्टचर्च
ये भी पढ़ें:- BCCI का फैसला नहीं, अजीत अगरकर ने खुद छोड़ा चीफ सिलेक्टर का पद, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
5 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
50 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines