SA vs NED: आईसीसी विश्व कप का 15वां मुकाबला साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला धर्मशाला में होने वाला है। एक तरफ जहां साउथ अफ्रीका शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अफ्रीका के पास मौका होगा कि आज के मुकाबले को अपने नाम कर विश्व कप के प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर विराजमान हो सके। वहीं, नीदरलैंड साउथ अफ्रीका को हराकर अफगानिस्तान जैसा उलटफेर करने के लिए सोचेगी। लेकिन सभी के जहन में सवाल एक ही है कि क्या नीदरलैंड के पास क्षमता है कि वह उलटफेर कर सके। चलिए आपको बताते हैं क्या कहता है नीदरलैंड के आंकड़े।
दो बार विश्व कप मैच जीत चुका है नीदरलैंड
नीदरलैंड अभी तक वनडे विश्व कप में 20 मैच खेल चुका है। उन्होंने अपना पहला वनडे विश्व कप मुकाबला साल 1996 में खेला था। 20 में से 18 मुकाबले में नीदरलैंड को हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन दो मुकाबले में उन्हें जीत भी मिल चुकी है। पहली बार नीदरलैंड ने नामिबिया को 2003 के विश्व कप में 64 रनों से हराया था। वहीं, उन्हें दूसरी जीत साल 2007 के विश्व कप में स्कॉलैंड के खिलाफ मिली थी। इस दौरान नीदरलैंड ने विरोधी टीम को 8 विकेट से मात देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया था। इससे साफ है कि नीदरलैंड अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।
अफगानिस्तान ने बदला समीकरण
अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को विश्व कप मुकाबले में सारा गणित ही बिगाड़ दिया है। जिस इंग्लैंड को ट्रॉफी की दावेदार मानी जा रही थी, अब उसका सेमीफाइल में प्रवेश करने पर भी सवाल उठ रहा है। अफगानिस्तान ने एक जीत से इंग्लैंड का समीकरण ही बदल दिया है। अफगानिस्तान ने इस जीत से सभी को चौंका दिया है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या नीदरलैंड भी साउथ अफ्रीका के साथ उलटफेर कर सकती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ विराट-रोहित रचेंगे इतिहास, पुणे में आंकड़े देते गवाही
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
10 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
50 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines