IND vs NEP Hong King Sixes: एक ही दिन में टीम इंडिया को तीन बार शर्मसार होना पड़ा है. हांगकांग सिक्सेस 2025 में भारतीय टीम का घटिया प्रदर्शन नेपाल के खिलाफ भी जारी रहा. कुवैत और यूएई के खिलाफ हार का मुंह देखने के बाद भारतीय टीम को नेपाल के हाथों भी शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है.
नेपाल ने एकतरफा मुकाबले में टीम इंडिया को 92 रनों से रौंद डाला. पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने भारतीय बॉलर्स की जमकर धुनाई की और बिना कोई विकेट गंवाए 6 ओवर में 137 रन कूट डाले. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 45 रन ही बना सकी.
ताश के पत्तों की तरह बिखरा बैटिंग ऑर्डर
नेपाल से मिले 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ही बेहद खराब रही. रॉबिन उथप्पा महज 5 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद प्रियांक पांचाल ने क्रीज पर आते के साथ ही दो गगनचुंबी सिक्स जमाए, लेकिन वह अगली ही बॉल पर आउट हो गए. स्टुअर्ट बिन्नी तो अपना खाता तक नहीं खोल सके और पहली ही गेंद पर कैच थमा बैठे. भरत चिपली 5 गेंदों में 12 रन बनाने के बाद चलते बने.
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले आई टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, Rishabh Pant फिर चोटिल, मैदान से जाना पड़ा बाहर
कप्तान दिनेश कार्तिक ने भी अपने प्रदर्शन से बेहद निराश किया और वह सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए. शाहबाज नदीम भी 4 गेंदों में 7 रन बनाने के बाद राशिद खान का शिकार बने. इस तरह से पूरी भारतीय टीम सिर्फ 45 रन बनाकर ढेर हो गई और नेपाल ने मैच को 92 रनों से अपने नाम कर लिया.
भारतीय गेंदबाजों की हुई खूब धुनाई
बल्लेबाजों के साथ-साथ भारतीय टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी बेहद शर्मनाक रहा. नेपाल के बैटर्स के आगे इंडियन बॉलर्स पूरी तरह से पानी मांगते हुए दिखाई दिए. भरत ने अपने 2 ओवर के स्पेल में 48 रन लुटाए, तो स्टुअर्ट बिन्नी ने एक ही ओवर में 19 रन दे डाले.
प्रियांक पांचाल ने एक ओवर में 24 रन खर्च किए, तो शाहबाज नदीम ने 25 रन लुटा डाले. नेपाल से पहले टीम इंडिया को यूएई और कुवैत के खिलाफ भी शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा. भारतीय टीम लगातार तीन हार के साथ अब अगले राउंड में प्रवेश नहीं कर पाएगी. टीम का सिर्फ एक मैच बचा है, जो उन्हें 9 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है.
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
23 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
34 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
38 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
59 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines