NED vs SL: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 का रोमांच जारी है। क्वालिफायर में पहला मुकाबला हारने के बाद श्रीलंका ने शानदार वापसी की है। आज उसने नीदरलैंड को 16 रनों से मात दी। इस जीत के साथ श्रीलंका के सुपर-12 में प्रवेश करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में नीदरलैंड 146 रन बना सकी और 16 रनों से मैच गंवा दिया।
श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस 44 गेंदों में 179.54 के स्ट्राइक रेट से 79 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के भी जमाए। मेंडिस के अलावा असालंका ने भी 31 रनों का योगदान दिया। वहीं वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
https://twitter.com/ICC/status/1582998576875053056?s=20&t=eaGsLfTZpZ9FwpDamSYy4g
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले विक्रम जीत सिंह का विकेट गिरा फिर विकेटों की झड़ी लग गई। हालांकि एक छोर पर खड़े मैक्स ओ’डॉड ने अकेले किला लड़ाया। उन्होंने 71 रन बनाए, लेकिन वह मैच नहीं जिता पाए, क्योंकि उन्हें शेष बल्लेबाजों से साथ नहीं मिला।
श्रीलंका सुपर-12 में पहुंचा
रोमांचक मैच में नीदरलैंड को 16 रन से हराने के साथ ही श्रीलंका ने के ग्रुप-ए में चार अंक हो गए हैं और वह सुपर-12 में पहुंच गया है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि श्रीलंका सुपर-12 में किस ग्रुप में जाएगा।
किस ग्रुप में जाएगा श्रीलंका
समीकरणों पर नजर डालें तो अगर नामीबिया की टीम यूएई के खिलाफ मैच में बड़े अंतर से जीत जाती है तो लंकाई टीम भारत के ग्रुप-2 में जाएगी। वहीं, अगर नामीबिया हारती है या कम रनों के अंतर से जीतती है तो श्रीलंका शीर्ष पर रहते हुए ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप-1 में जाएगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
19 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
39 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 hr agoLIVE: भारत को लगा पहला झटका, संजू सैमसन सिर्फ 3 रन बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines