NED vs SL, World Cup 2023: श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 19वां मुकाबला शनिवार 21 अक्टूबर को खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने अपना खाता खोला और डच टीम को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। शुरुआती तीन मुकाबलों में हारने के बाद अब इस टीम ने पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला है। अगर नीदरलैंड की बात करें तो चौथे मैच में उनकी यह तीसरी हार है। हालांकि, पिछले मैच में इस टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर किया था लेकिन यहां टीम हार गई।
नीदरलैंड के लोअर ऑर्डर की अच्छी बल्लेबाजी
इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए नीदरलैंड ने 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 262 रन बनाए थे। 91 रन पर टीम के 6 विकेट गिर गए थे। इसके बाद नंबर 7 और 8 के बल्लेबाजों ने वर्ल्ड कप इतिहास की रिकॉर्ड पार्टनरशिप 8वें विकेट के लिए की। साइब्रैंड एंजेलब्रेक्ट ने 70 और लोगन वान बीक ने 59 रनों की बेहतरीन पारियां खेलीं। श्रीलंका की तरफ से दिलशान मधुशंका और कसुन रजिता ने 4-4 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। वहीं महीश तीक्षाना ने 10 ओवर में सिर्फ 44 रन देकर 1 विकेट लिया।
यह भी पढ़ें:- नीदरलैंड के नंबर 7 और 8 के खिलाड़ियों ने तोड़ा भारत का 40 साल पुराना रिकॉर्ड, एक ने धोनी को छोड़ दिया पीछे
सदीरा और निसंका ने श्रीलंका को जीत तक पहुंचाया
जवाब में श्रीलंका की टीम की शुरुआत लड़खड़ा गई थी। 52 के स्कोर पर कुसल परेरा और कुसल मेंडिस के रूप में दो बड़े विकेट गिर चुके थे। हालांकि, पथुम निसंका टिके रहे और उन्होंने 54 रनों की पारी खेली। इसके बाद सदीरा समराविक्रमा ने पारी को संभाला और नाबाद 91 रन बनाए। सदीरा का चरित असालंका ने साथ दिया और 44 रनों की पारी खेली। अंत में धनंजय डी सिल्वा ने 30 रन बनाकर टीम की जीत को सुनिश्चित किया। श्रीलंका ने 48.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 263 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
यह भी पढ़ें:- साउथ अफ्रीका ने लगाया रनों का अंबार, क्लासेन-यान्सन के तूफान में उड़े अंग्रेज; मिला 400 का विशाल लक्ष्य
श्रीलंका को इससे पहले साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ने मात दी थी। इस जीत के साथ श्रीलंका की टीम को पहले 2 अंक मिल गए हैं। वहीं पॉइंट्स टेबल में भी अब यह टीम 10वें स्थान से 9वें स्थान पर आ गई है। तो अफगानिस्तान को अब 10वें स्थान पर खिसकना पड़ा है। नीदरलैंड की टीम इस लिस्ट में 8वें स्थान पर है।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
8 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
8 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
8 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines