Mushfiqur Rahim Trolled NED vs BAN: क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है और इस बार वनडे वर्ल्ड कप में इसकी बानगी बखूबी देखने को मिल रही है। नीदरलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका के बाद बांग्लादेश को शिकस्त देकर अपना दूसरा उलटफेर किया। इस हार के बाद बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, फैंस ने मुशफिकुर को 7 साल पुराना ट्वीट याद दिलाया है। जिसमें उन्होंने 2016 टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद खुशी जताई थी।
भारत के सेमीफाइनल हारने पर खुश हुए थे मुशफिकुर रहीम
दरअसल, वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2016 सेमीफाइनल में 7 विकेट से हार के बाद मुशफिकुर रहीम ने टीम इंडिया पर कटाक्ष किया था। मैच खत्म होने के ठीक बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी ने ट्वीट कर लिखा था- “खुशी तो यही है….!!! हा हा हा..!!! भारत सेमीफाइनल में हार गया।” रहीम ने ट्वीट के साथ टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी की एक तस्वीर भी शेयर की थी। हालांकि उन्होंने बाद में यह कहकर माफी मांग ली थी कि वे वेस्टइंडीज के प्रशंसक हैं।
लेकिन जब नीदरलैंड ने बांग्लादेश को शिकस्त देकर वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से लगभग बाहर कर दिया तो इंडियन फैंस ने रहीम को निशाने पर ले लिया। एक फैन ने लिखा- खुशी तो यही है…….!!!!!! #हा हा हा….!!! बांग्लादेश नीदरलैंड से हार गया। दूसरे फैंस ने इसी तरह के ट्वीट किए।
बांग्लादेश की हार में खराब बल्लेबाजी का योगदान रहा। महज 230 रनों का पीछा करते हुए टीम 142 रनों पर ढेर हो गई। कप्तान शाकिब अल हसन 5 और विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। बांग्लादेश की ये वर्ल्ड कप में 6 में से पांचवीं हार थी।
ये भी पढ़ें: NED vs BAN: नीदरलैंड की जीत से खुश हुए मोहम्मद कैफ, स्कॉट एडवर्ड्स के लिए लिखी बड़ी बात
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
36 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
58 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines