विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच क्या है 'स्वीट मैंगो' विवाद? जिसपर अफगान गेंदबाज ने तोड़ी चुप्पी

Sweet Mango: नवीन उल हक ने ‘स्वीट मैंगो’ विवाद से पर्दा उठाया है, जिसे लेकर आईपीएल 2023 में जमकर हंगामा मचा था।

Naveen Ul Haq Virat Kohli Sweet Mango IPL 2023 RCB vs LSG

'स्वीट मैंगो' पर नवीन का जवाब.

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का वह हादसा तो याद ही होगा, जब विराट कोहली और अफगान तेज गेंदबाज नवीन उल हक एक मुकाबले में आमने-सामने आ गए थे। मैदान में हुई यह नोकझोंक लंबे समय तक सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली थी। इस दौरान नवीन ने कई पोस्ट करते हुए विराट को अपना निशाना बनाया था। हालांकि उनके बीच अब सारे रिश्ते सामान्य हो गए हैं। वर्ल्ड कप 2023 के एक मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने सारे गिले शिकवे मिटाते हुए एक दूसरे को गले लगाया और फिर से वह पहले की तरह दोस्त बन गए हैं।

विज्ञापन

‘स्वीट मैंगो’ पर नवीन का जवाब:

आईपीएल 2023 का एक मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा था। नवीन ने इस दौरान की एक टीवी स्क्रीन साझा करते हुए ‘स्वीट मैंगो’ लिखा था। फैंस ने अफगान तेज गेंदबाज के इस पोस्ट को किंग कोहली से जोड़कर उनकी खूब निंदा की थी। अब जब दोनों खिलाड़ियों के बीच रिश्ते अच्छे हो गए हैं तो नवीन ने इसपर से पर्दा उठाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अफगान तेज गेंदबाज ने बताया है कि उन्होंने वह तस्वीर विराट कोहली को टार्गेट करते हुए नहीं डाली थी। एलएसजी द्वारा साझा किए गए वीडियो में उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘मैंने धवल भाई (लखनऊ के लॉजिस्टिक) से आम खाने की इच्छा जाहिर की थी। वह उस रात आम लेकर भी आए।’

उन्होंने कहा, ‘जब हम गोवा पहुंचे तो वह खुद ही मेरे पास आम लेकर आए थे। जिसके बाद हम टीवी स्क्रीन के सामने ही बैठकर खाने लगे। उस दौरान कोहली की कोई तस्वीर नहीं थी, बल्कि मुंबई के दो खिलाड़ियों की थी। इसपर मैंने ‘स्वीट मैंगो’ लिखी, जिसे लोगों ने गलत तरीके से लिया।’

विज्ञापन

नवीन उल हक ने आगे बात करते हुए कहा, ‘मैंने भी कुछ नहीं कहा, बात को बस वैसे ही छोड़ दिया। मेरे दिमाग में आया यह आम का मौसम है। इसलिए लोगों की दुकानें चलनी चाहिए।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ