ODI World Cup 2023: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का दसवां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के शुरू होने से पहले विराट कोहली और नवीन उल हक की लड़ाई फैंस को फिर से याद आ गई। यह मैच कोहली के होम ग्राउंड दिल्ली में खेला जा रहा है, ऐसे में फैंस मैदान में नवीन उल हक को चिढ़ाते नजर आए हैं। मुकाबला शुरू होने से पहले जब नवीन उल हक अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी फैंस ने कोहली-कोहली के नारे लगाने शुरू कर दिए। फैंस जानबूझकर नवीन उल हक को चिढ़ाने के लिए कोहली-कोहली के नारे लगा रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इससे पहले भी नवीन उल को चिढ़ा चुके हैं फैंस
विराट कोहली और नवीन उल हक की लड़ाई ने आईपीएल के दौरान खूब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों के बीच लड़ाई की खबर और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। इस लड़ाई के बाद से ही फैंस इंतजार कर रहे थे कि कब दोनों एक दूसरे के सामने होंगे। इससे पहले भी अफगानिस्तान जब विश्व कप का पहला मुकाबला खेल रहा था, इस दौरान भी फैंस ने कोहली-कोहली के नारे लगाए थे। इस बीच आज एक बार फिर से फैंस का वहीं अंदाज देखने को मिला है। फैंस ने जैसे ही देखा कि नवीन उल हक मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे हैं, तभी फैंस ने उन्हें चिढ़ाना शुरू कर दिया। पूरा स्टेडियम कोहली-कोहली के नारे से गूंज उठा है।
कोहली के घर पर मैच
विश्व कप 2023 का दसवां मुकाबला भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें अपनी कमर कस चुकी है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में भारतीय टीम एक बार फिर से चेज करते दिखेंगे। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऐसे में पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि यहां कोहली और नवीन उल हक की लड़ाई को लेकर फैंस कुछ रिएक्शन देने वाले हैं।
https://twitter.com/meme_ki_diwani/status/1712011732367900846
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
23 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
57 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines