ENG vs AFG: इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का 13वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कुछ ऐसा हो रहा जिसका अनुमान किसी को नहीं था। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। इसके बाद अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 285 रनों का लक्ष्य रख दिया। इस टारगेट की पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की स्थिति काफी खराब हो गई है। इंग्लैंड ने सिर्फ 117 रन पर 5 विकेट गवा दिया है। इस दौरान अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज कप्तान जोस बटलर को बोल्ड कर दिया है।
इंग्लैंड के लिए बढ़ी मुसीबत
इस मुकाबले के शुरू होने से पहले किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि अफगानिस्तान जैसी टीम जो अभी तर अपनी पहली जीत की तलाश कर रही है, वह इंग्लैंड के लिए मुसीबत बन जाएगी, लेकिन आज के मुकाबले में अफगानिस्तान काफी अलग अंदाज में दिख रहा है। तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए कप्तान जोस बटलर को बोल्ड कर दिया है। इंग्लैंड पहली ही खराब स्थिति में थी, ऐसे में बटलर के बोल्ड होने के बाद इंग्लैंड के लिए मुसीबत बढ़ती जा रही है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: भारत का फाइनल में पहुंचना तय! पाकिस्तान के कोच ने दिया अनोखा बयान
सिर्फ 9 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे बटलर
नवीन उल हक 18वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए। इस दौरान ओवर के दूसरे ही गेंद पर नवीन उल हक ने इस कदर गेंद स्विंग कराया कि जोस बटलर चारों खाने चित हो गए। बटलर 18 गेंदों में सिर्फ 9 रन के स्कोर पर चलते बने। जोस बटलर जैसे बल्लेबाज को नवीन उल हक ने बोल्ड कर अफगानिस्तान को और अधिक मजबूत कर दिया है।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
23 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
47 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines