Navdeep Saini Vijay Hazare: दिल्ली ने विजय हजारे टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगा दी है. सौराष्ट्र के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने 3 विकेट से बाजी मारी. पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 320 रन लगाए. दिल्ली ने 321 रनों के लक्ष्य को 48.5 ओवर में 7 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.
टीम की ओर से प्रियांश आर्या ने 45 गेंदों में 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली. हालांकि, एक समय पर मैच पूरी तरह से दिल्ली के हाथ से फिसला हुआ दिखाई दे रहा था, लेकिन नवदीप सैनी ने अंतिम ओवरों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मैच को पूरी तरह से पलट डाला और दिल्ली ने 3 विकेट से जीत दिलाई.
नवदीप सैनी ने पलटी हारी हुई बाजी
321 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम एक समय पर 248 रनों के स्कोर पर 6 विकेट खोकर मुश्किल में दिखाई दे रही थी. हालांकि, इसके बाद नवदीप सैनी और हर्ष त्यागी ने मोर्चा संभाला और दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 69 रन जोड़े. आमतौर पर अपनी गेंदबाजी से मैच पलटने वाले नवदीप ने बल्ले से अहम योगदान दिया. उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों का सामना करते हुए 34 रनों की दमदार पारी खेली. नवदीप ने अपनी इस इनिंग के दौरान 2 चौके और एक सिक्स जमाया. हर्ष ने भी बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 49 रन जड़े. हर्ष ने अपनी इनिंग में 3 चौके और एक सिक्स लगाया.
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या फिर बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान! 2026 में इन 5 कारणों से सिलेक्शन कमेटी ले सकती है बड़ा फैसला
गेंद से भी चमके नवदीप
नवदीप सैनी ने बल्ले से अहम योगदान देने से पहले गेंद से भी जमकर महफिल लूटी. नवदीप ने 10 ओवर के स्पेल में 41 रन देकर 3 बड़े विकेट चटकाए. नवदीप ने सौराष्ट्र की ओर से शतकीय पारी खेलने वाले विश्वराज जडेजा को पवेलियन की राह दिखाई. वहीं, उन्होंने हार्विक देसाई और प्रेरक मांकड को भी पवेलियन की राह दिखाई.
पंत रहे बल्ले से फ्लॉप
हालांकि, दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला इस मैच में पूरी तरह से खामोश रहा. पंत अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 26 गेंदों में सिर्फ 22 रन ही बना सके. दिल्ली की ओर से तेजस्वी दहिया ने सर्वाधिक 53 रन बनाए. तेजस्वी ने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और तीन सिक्स जमाए. दिल्ली की यह टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है.
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
15 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines