News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Navdeep Saini: टीम इंडिया की जर्सी में 21 इंटरनेशनल मैच खेल चुके गेंदबाज की दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में जमकर धुनाई हुई है। न्यू दिल्ली टाइगर्स के बल्लेबाजों ने 32 वर्षीय बॉलर का बॉलिंग फिगर पूरी तरह से बिगाड़कर रख दिया। ईस्ट दिल्ली राइडर्स की टीम में शामिल यह गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि नवदीप सैनी हैं।
नवदीप ने अपने 4 ओवर के स्पेल में दिल खोलकर रन लुटाए। उन्होंने 13 की इकोनॉमी से रन खर्च किए और 4 ओवर में 52 रन लुटा डाले। हालांकि, नवदीप की खराब गेंदबाजी के बावजूद उनकी टीम ईस्ट दिल्ली मैच को 7 विकेट से अपने नाम करने में सफल रही।
दिल्ली प्रीमियर लीग के 8वें मैच में न्यू दिल्ली टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत दमदार रही और ध्रुव-शिवम ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। दिल्ली टाइगर्स के बल्लेबाजों ने नवदीप सैनी को खासतौर पर निशाने पर लिया। भारत के लिए 21 मैच खेल चुके नवदीप लय से पूरी तरह से भटके हुए नजर आए।
नवदीप ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 52 रन लुटाए और उनके हाथ सिर्फ एक विकेट आया। नवदीप की खराब गेंदबाजी के चलते दिल्ली टाइगर्स की टीम 170 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 172 रन लगाए। दीपक पूनिया ने 15 गेंदों में 41 रन कूटे, जबकि आर्यन ने 25 बॉल पर 38 रन जड़े।
हालांकि, नवदीप सैनी के महंगे स्पेल के बाद भी ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बल्लेबाज टीम को जीत दिलाने में सफल रहे। टीम की तरफ से अर्पित राणा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 44 गेंदों पर 63 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। अर्पित ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 2 सिक्स जमाए। वहीं, हार्दिक शर्मा ने 12 गेंदों पर 30 रन की तेज तर्रार पारी खेली। ईस्ट दिल्ली ने 173 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 3 विकेट खोकर 18.2 ओवर में हासिल कर लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।